{"_id":"66ea198aebc6cf6b760e6567","slug":"police-is-searching-for-half-a-dozen-criminals-of-fake-ed-officer-gang-mathura-news-c-369-1-mt11002-118373-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: फर्जी ईडी अफसर गैंग के आधा दर्जन बदमाशों को तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: फर्जी ईडी अफसर गैंग के आधा दर्जन बदमाशों को तलाश रही पुलिस
विज्ञापन
मथुरा। थाना गोविंद नगर क्षेत्र की राधा ऑर्चिड कॉलोनी में फर्जी ईडी अधिकारी बनकर व्यापारी के घर में डकैती का प्रयास करने वाले गैंग के छह शातिरों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अभी आधा दर्जन और बदमाशों को पुलिस तलाश रही है। इस कार्य में स्वाट समेत पांच टीमें बदमाशों की तलाश कर रहीं हैं। इनकी जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है।
30 अगस्त को राधा ऑर्चिड कॉलोनी के गोकुलेश भवन स्वामी व्यापारी अश्वनी अग्रवाल के घर पर कुछ लोग ईडी अधिकारी बनकर पहुंचे। उन्होंने व्यापारी को वारंट दिखाया और घर में जबरन घुसने का प्रयास किया। व्यापारी को शक हुआ तो वह घर से भागकर बाहर आया और शोर मचा दिया। लोग एकत्रित हुए तो फर्जी ईडी अधिकारी और उसके साथी भाग गए। इस मामले में एसएसपी ने स्वॉट, एसओजी, सर्विलांस समेत पांच टीमों का गठन किया।
पुलिस ने 10 सितंबर को गैंग के मुखिया जगदीप सिंह निवासी ग्राम नदाला थाना भोलथ जिला कपूरथला (पंजाब) हाल निवासी स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी सेक्टर 31 फरीदाबाद अपने घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद 14 सितंबर को पुलिस ने थाना यमुना के रामनगर निवासी नरेश, शहर कोतवाली की धौली प्याऊ निवासी गोविंद, महोली रोड के आदर्श नगर निवासी जीतेश, मूल फरह के गांव जमालपुर एवं हाल गोविंद नगर के तेलीपाड़ा निवासी देवेश च महिला प्रोफेसर शिखा लोचन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इनसे पूछताछ में कई और लोगों के नाम सामने आए हैं। इसमें अमित गोगा, अंकुर, देवेंद्र समेत आधा दर्जन शातिर बदमाश की तलाश की जा रही है।