फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police has arrested criminal carrying reward of fifty thousand in an encounter in Mathura

UP: 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली; लूट, डकैती और रंगदारी में था फरार

Tue, 19 Mar 2024 12:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Mar 2024 12:04 AM IST
सार

मथुरा में 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। दोनों पैरों में गोली लगने से यह घायल हो गया। पकड़ा गया बदमाश लूट, डकैती और रंगदारी में फरार चल रहा था। 

विज्ञापन
Police has arrested criminal carrying reward of fifty thousand in an encounter in Mathura
मुठभेड़ के बाद मौके पर मौजूद पुलिस टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस एवं एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 50 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया। मुठभेड़ में लुटेरे के दोनों पैरों में गोली लग गई। गोली लगने से घायल बदमाश को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पकड़े गए लुटेरे पर हरियाणा और राजस्थान में मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


रविवार देररात एसओजी टीम को पांच वर्ष पुराने डकैती, लूट, रंगदारी वसूली में वांछित चल रहे 50 हजार के इनामी बदमाश की न्यू कामर रोड पर होने की सूचना मिली। सूचना के बाद कोसी पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस और बदमाश के बीच फायरिंग होने लगी। 
विज्ञापन


बाइक सवार बदमाश दोनों पैरों में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया। आरोपी ने अपना नाम अलीजान मेव उर्फ लीलो पुत्र नवाब उर्फ नब्बे निवासी कावांन का वास थाना खोह जिला डीग बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ मामलों में वांछित है बदमाश

2019 से मथुरा में दर्ज आठ मुकदमों में वांछित शातिर बदमाश अलीजान लूट, डकैती, वाहनों को लूटना, रंगदारी वसूलने आदि में नामजद था। मथुरा के थाना फरह, वृंदावन और कोसी में इसके खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इसको 2019 से तलाश कर रही थी। अलीजान के न मिलने पर मथुरा पुलिस की तरफ से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।

वारदात को अंजाम देने आया था मथुरा 

शातिर लुटेरा अलीजान रविवार देर रात किसी वारदात को अंजाम देने आया था। सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई और घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed