{"_id":"67b849f43eb9fda77500c786","slug":"police-encounter-in-mathura-two-gokash-injured-after-being-shot-third-surrendered-his-weapon-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में पुलिस की मुठभेड़, दो गोकश गोली लगने से घायल; तीसरे ने खुद ही डाल दिए हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में पुलिस की मुठभेड़, दो गोकश गोली लगने से घायल; तीसरे ने खुद ही डाल दिए हथियार
Fri, 21 Feb 2025 03:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 21 Feb 2025 03:10 PM IST
सार
मथुरा में पुलिस के गोकशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से दो गोकश घायल हो गए। साथियों के गोली लगते ही तीसरे ने खुद ही अपने हथियार डाल दिए और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
मथुरा में पुलिस की मुठभेड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के बरसाना पुलिस की बृहस्पतिवार की रात तीन गो तस्करों से मुठभेड़ हो गई। गो तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरे ने खुद ही अपने हथियार डाल दिए और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
बरसाना थाना प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार निर्वाल सिंह को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ गो तस्कर घूम रहे हैं। उन्होंने इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी, अधिकारियों से बदमाशों की गिरफ्तारी के आदेश मिलते ही गो तस्करों की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस ने हाथिया राकौली तिराहा रोड पर ग्राम नगला नसरु के पास बाइक सवार तीनों गो तस्करों को घेर लिया। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो गो तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बरसाना थाना क्षेत्र के गांव हथिया निवासी शमशीर उर्फ़ कल्लन, हथिया निवासी हसन की टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि तीसरे गो तस्कर मुस्ताक उर्फ वहरा ने पुलिस के सामने खुद ही हथियार डाल दिए।
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण त्रिकोण बिसेन ने बताया बृहस्पतिवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ में तीन बदमाशों को दबोचा है। इनके कब्जे से 12800 रुपये, दो तमंचे, कारतूस, रस्सी और बिना नंबर की बाइक बरामद की है।
2015 से गो तस्करी कर रहा है शमशेर उर्फ कल्लन 14 मुकदमे हैं दर्ज
शमशीर उर्फ़ कल्याण पिछले 10 साल से को तस्करी के काम में लगा हुआ है। एसपी देहात ने बताया कि शमशेर के खिलाफ सबसे पहले 2015 में बरसाना थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके बाद मुकदमों की लिस्ट लंबी होती गई। वर्तमान में शमशेर के ऊपर 14 मुकदमे विभिन्न थाना में दर्ज हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन