फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police deployed at every nook and corner, surveillance being done through drones

Mathura News: चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, ड्रोन से रखी जा रही नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Police deployed at every nook and corner, surveillance being done through drones
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के समीप फ्लैग मार्च करते कमांडो और पुलिस फोर्स। - फोटो : mathura
मथुरा। छह दिसंबर को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद के आसपास चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने ड्रोन से बाजार और घरों की छतों को चेक किया। इसके अलावा श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद क्षेत्र को 2 जोन और 10 सेक्टर में बांटकर महत्वपूर्ण प्वाइंटों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन


एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि छह दिसंबर को लेकर पुलिस सतर्क है। हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों से पूर्व में बैठक कर उन्हें शांति बनाए रखने की अपील की है। अभी तक किसी भी पक्ष ने किसी प्रकार के कार्यक्रम का आह्वान नहीं किया है। सोशल मीडिया पर लगातार निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस, डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ते ने क्षेत्र के होटलों की चेकिंग की। होटलों में जो लोग ठहरे हैं उनके सामान और दस्तावेजों की जांच की गई। पूरे क्षेत्र में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरियर लगाकर लोगों को प्रवेश कराया जा रहा है। लोगों के समूह को श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह की ओर नहीं जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन








100 से अधिक लोगों को दिए नोटिस

छह दिसंबर पर माहौल खराब न हो इसलिए पुलिस ने शहर के 100 से अधिक लोगों को नोटिस दिया है। नोटिस में स्पष्ट है कि यदि कोई घटना होती है और वह उसमें संलिप्त पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सभी से शांति बनाए रखने की भी नोटिस में अपील की गई है।






जन्मभूमि के तीन नंबर गेट से नहीं हुई किसी की एंट्री
पुलिस की छह दिसंबर पर सुरक्षा व्यवस्था का असर बृहस्पतिवार को दिखाई दिया। पुलिस ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के तीन नंबर गेट पर बैरियर लगाकर किसी को प्रवेश नहीं करने दिया। इसके कारण दुकानदारों और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए सख्ती बरती। देर शाम एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed