फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police department on alert on Shri Krishna Janmotsav

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर पुलिस महकमा अलर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Police department on alert on Shri Krishna Janmotsav
मथुरा। जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जन्मोत्सव से पहले ही पुलिस अलर्ट हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार देर रात तक जन्मभूमि समेत मथुरा-वृंदावन के विभिन्न मठ और मंदिरों की व्यवस्थाएं परखीं। साथ ही जन्मभूमि क्षेत्र में रहने वाले निवासियों का भी सत्यापन शुरू हो गया है। जन्मभूमि जाने वाले मार्गों पर बैरिकेड लगाए जा रहे हैं। मछली फाटक, डीगगेट, मसानी चौराहा समेत कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। शहर में आने वाले वाहनों की चेकिंग हो रही है। खासतौर से मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर पुलिस का मुख्य फोकस है।
विज्ञापन


साथ ही इंटरनेट मीडिया पर भी मॉनीटरिंग बढ़ा दी गई है। स्थानीय थानों, पीसीआर और पीआरवी से लेकर खुफिया विभाग के अधिकारी भी धार्मिक व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा के मद्देनजर सक्रिय हो गए हैं। बृहस्पतिवार को डीएम चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने जन्मभूमि की व्यवस्थाएं परखीं। इस दौरान हर छोटे-बड़े इनपुट पर पैनी नजर रखी जा रही है। वहीं, बम व डॉग स्क्वायड के साथ भी सभी स्थलों की जांच की जा रही है। इस दौरान पुलिसकर्मियों को सिविल कपड़ों में भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन


एक दर्जन से ज्यादा घरों में हुआ भौतिक सत्यापन
इधर, जन्मभूमि क्षेत्र के रेड जोन एरिया में रहने वाले निवासियों का सत्यापन शुरू हो गया है। पुलिस कर्मी प्रत्येक घर की सदस्यों संख्या रिकॉर्ड कर रहे हैं। साथ ही जन्मोत्सव पर कम-ज्यादा होने के बारे में भी जानकारी जुटा रहे हैं। बृहस्पतिवार को करीब एक दर्जन घरों में भौतिक सत्यापन किया गया और सदस्यों के नाम दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed