फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police clean chit

दो भाइयों संग भागवताचार्य को क्लीन चिट

Sun, 08 Mar 2020 12:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
police clean chit
मथुरा। छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में फंसे भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर और उनके दो भाइयों को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है। पुलिस ने मारपीट और एससी-एसटी एक्ट का आरोप केवल तीन अन्य आरोपियों पर तय किए हैं। छेड़छाड़ न मानते हुए हाईवे पुलिस ने आठ दिन में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है।
विज्ञापन

थाना हाईवे की राधावैली कॉलोनी निवासी पुष्पेंद्र कुमार आर्य (पीके) ने 27 फरवरी को घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट के तहत भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर, उनके भाई विजय शर्मा, श्यामसुंदर शर्मा, कर्मचारी गजेंद्र, धर्मेंद्र, अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं, एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे के मामले में सीओ रिफाइनरी वरुण कुमार ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो भागवताचार्य और उनके दोनों भाई की मौजूदगी नहीं पाई गई। सीओ रिफाइनरी ने तीनों को क्लीन चिट दे दी है। इसके अलावा गजेंद्र, अमित और धर्मेंद्र पर आरोप तय किए गए। इन तीनों पर छेड़छाड़ का मामला नहीं पाया गया है। सीओ रिफाइनरी ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। उन्होंने बताया कि देवकीनंदन ठाकुर और उनके दो भाइयों पर मामला झूठा पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed