फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police busy in farming, thieves are busy

Mathura News: पुलिस खेती करने में व्यस्त, चोर मस्त

Fri, 08 Sep 2023 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Fri, 08 Sep 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Police busy in farming, thieves are busy
रिफाइनरी थाना परिसर में पुलिस द्वारा लगाई गई सब्जियों की पौध।
मथुरा। रिफाइनरी थाना पुलिस के भी अजीब कारनामे सामने आ रहे हैं। अपराध की जड़ें काटने की बजाए सब्जियां उगाने और अपराधियों को तलाशने की जगह आलाकमान के आदेश पर खाद-बीज की दुकान तलाशने में मशगूल है। जबकि क्षेत्र में डेढ़ माह में छह चोरियां हो गईं। चोर 35 लाख रुपये का माल साफ कर ले गए, किसी का सुराग नहीं लगा और पीड़ित थाने-चौकियों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


रिफाइनरी थाना क्षेत्र के गांव धाना शमशाबाद के तीन घरों में 27 जुलाई की रात 20 लाख रुपये से अधिक की चोरियां हुईं। शिक्षक जगदीश प्रसाद के घर की छत के रास्ते घुसे चोर डेढ़ लाख रुपये, 20 तोला सोने के जेवर और करीब ढाई किलो चांदी ले गए। इसी रात गांव के इंडियन आयल काॅरपोरेशन के सेवानिवृत्त कर्मचारी रामलखन के घर से 50 हजार रुपये की नकदी, 50 ग्राम सोना चोरी हो गया। चोरों ने तीसरा निशाना हरीश के घर को बनाया था।
विज्ञापन


चोर 20 हजार रुपये की नकदी और अन्य घरेलू सामान, लाखों के जेवरात चुरा ले गए। पुलिस इन वारदात का खुलासा नहीं कर सकी थी कि 14 अगस्त की रात रिफाइनरी नगर में 3 कर्मचारियों के घरों में करीब 15 लाख रुपये की चोरियां हुईं। मकान नंबर 8/5 निवासी आशीष कुमार के घर से 35 हजार की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, मकान संख्या 8/9 से लाखों के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। इसी रात मकान 8/5 निवासी पंकज मौर्या के यहां से 10 लाख रुपये के आभूषण चोरी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस सुनती नहीं, पीड़ित भटक रहे
पीड़ित जगदीश प्रसाद ने बताया कि उनके घर से चोरी के संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज तो कर लिया, लेकिन अपराधियों को पकड़ नहीं पाई। पुलिस थाने जाकर कई बार गुहार लगाई। कोई सुनवाई नहीं हुई। हरीश ने बताया कि थाने पर जाते हैं तो पुलिसकर्मी थाना परिसर में खेती करने में व्यस्त मिलते हैं, प्रशिक्षु आईपीएस पुष्कर वर्मा बतौर इंस्पेक्टर तैनात हैं।




पिछले दिनों शिकायतें मिली थी। इस संबंध में अधिकारियों से वार्ता भी हुई है। जनता धैर्य रखें, उच्चाधिकारियों से बातचीत की जाएगी। चोर जल्द नहीं पकड़े गए तो शासन तक शिकायत की जाएगी।
- ठाकुर मेघ श्याम, गोवर्धन विधायक

वारदात के खुलासे के लिए टीम लगाई गई है। अपराधियों को जल्द पकड़कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
- एमपी सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed