{"_id":"5717ad474f1c1bb8628b4702","slug":"police-arrested-sewayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवायत को उठा ले गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवायत को उठा ले गई पुलिस
अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
कानून व्यवस्था में सुधार की तैयारी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन कोतवाली पुलिस पर श्रीकृष्ण बल्देव जी महाराज ट्रस्ट के सेवायत और सचिव आचार्य श्याम द्विवेदी को कोतवाली ले जाकर प्रताड़ित करने का आरोप है।
पीड़ित आचार्य का कहना है कि उन पर आश्रम से कब्जा छोड़ने का दबाव बनाकर यह भी लिखवा लिया कि वह सात दिन में आश्रम खाली कर देंगे। घटना से सहमे आचार्य ने मुख्यमंत्री से लेकर आलाधिकारियों तक को अपने साथ हुए घटनाक्रम से अवगत करा दिया है।
श्रीकृष्ण बलराम मंदिर के सेवायत और श्रीकृष्ण बल्देव जी महाराज ट्रस्ट राजपुर बांगर के सचिव आचार्य श्याम द्विवेदी ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और डीजीपी को भेजे शिकायती पत्र में पूरी घटना जिक्र करते हुए वृंदावन कोतवाली के पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने कहा है कि उनका मामला न्यायालय में विचाराधीन है फिर भी पुलिस उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की साजिश रच रही है। आचार्य के मुताबिक कुछ लोग उन्हें जबरन कोतवाली वृंदावन लेकर आए और उन्हें यहां धमकाया गया। आश्रम, मंदिर, गोशाला छोड़ने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
पत्नी की हो चुकी है हत्या
आचार्य श्याम ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में लिखा है कि 23 जुलाई 2006 को उनकी पत्नी की हत्या हो चुकी है। अभियुक्त जेल में हैं और अब लोग उनकी हत्या करना चाहते हैं।