फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police arrested nine members of Padri gang of MP during encounter in Mathura known for dacoity and murder

UP News: मुठभेड़ में पादरी गैंग के नौ बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से तीन घायल; लूट-डकैती की घटनाओं को देते अंजाम

Sat, 27 Jul 2024 09:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Jul 2024 09:34 PM IST
सार

मथुरा में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मध्य प्रदेश के पादरी गैंग के नौ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गोली लगने से तीन घायल हो गए। यह लूट-डकैती की घटनाओं को अंजाम देते थे। 

विज्ञापन
Police arrested nine members of Padri gang of MP during encounter in Mathura known for dacoity and murder
जानकारी देते एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मध्य प्रदेश के डकैती, लूट एवं हत्या की वारदात के लिए कुख्यात पादरी गैंग के नौ सदस्यों को पुलिस एवं स्वाट टीम ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह गैंग घर और फैक्ट्रियों में डकैती डालता था। गैंग के सदस्य किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने आए थे। मुठभेड़ में गैंग के तीन सदस्य गोली लगने से घायल हो गए।

विज्ञापन


एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि कोसी-नई कामर रोड पर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की मध्य प्रदेश के डकैती डालने वाले पादरी गैंग से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में गैंग के तीन सदस्य गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पादरी गैंग के सदस्य नई कामर रोड पर मौजूद हैं और कहीं बड़ी डकैती डालने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही स्वाट टीम को जानकारी दी गई। जिसके बाद स्वाट और पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें तीन बदमाश राजवीर, राजा बाबू और राम भवन गोली लगने से घायल हो गए।

विज्ञापन

पुलिस ने मौके से घायल बदमाशों के अलावा राजेश पुत्र राजकुमार, राधे श्याम पुत्र नाहर सिंह, रंजीत पुत्र राधे श्याम, श्याम पुत्र नाहर सिंह, धन राज पुत्र बबलू और वीरपाल पुत्र श्याम निवासी रुढ़ियाई थाना धरनावदा, गुना, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से तीन तमंचा, 10 कारतूस, सरिया, प्लास, कटर, लोहे की छैनी, रिंच, हथौड़ा और तीन लोहे की पाइप बरामद की।

विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों पर राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 15-20 मामले दर्ज हैं। यह बदमाश बारिश के मौसम में आपराधिक घटनाओं को ज्यादा अंजाम देते हैं। अन्य प्रांतों से इनके आपराधिक मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है।

टीम में ये लोग रहे शामिल

अजीत सिंह प्रभारी निरीक्षक, अभय कुमार शर्मा प्रभारी स्वाट टीम, विकास शर्मा प्रभारी सर्विलांस टीम, हरेंद्र सिंह चौकी प्रभारी कोटवन, रोहित सिंह गढ़ी बरवारी, मनमोहन शर्मा, राहुल सिंह, अवन कुमार आदि दरोगा शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed