फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police arrested 13 people doing illegal work in Mathura

देह व्यापार का भंडाफोड़: होटल में पुलिस का छापा...भागने लगे युवक-युवतियां, पुलिस ने 13 को किया गिफ्तार

Thu, 04 Sep 2025 10:38 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 04 Sep 2025 10:38 PM IST
सार

मथुरा में पुलिस ने दो होटलों पर छापा मारा। यहां कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें कई युवतियां भी शामिल हैं। माैका पाकर होटल संचालक भाग निकला।

विज्ञापन
Police arrested 13 people doing illegal work in Mathura
पुलिस की कार्रवाई में पकड़ी गईं युवतियां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में हाईवे और कोतवाली पुलिस ने दो स्थानों पर छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। साथ ही संचालक समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मौके से अश्लील सामग्री भी मिली है। होटल और गेस्ट हाउस की आड़ में यह कारोबार चल रहा था। फिलहाल पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर सभी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बीते दिनों पुलिस को शिकायत मिली थी कि शहर में गेस्ट हाउस और होटल कारोबार की आड़ में खुलेआम देह व्यापार का खेल चल रहा है। इसकी भनक लगने के बाद कोतवाली और हाईवे पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में रेकी करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर को कोतवाल देवपाल पुंडीर ने अपनी टीम के साथ सौंख रोड स्थित दीपक गेस्ट हाउस पर छापा मारा और गेस्ट हाउस संचालक दीपक खंडेलवाल, एक ग्राहक और पांच महिलाओं को हिरासत में ले लिया। वहीं कुछ ग्राहक मौका देखकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह हाईवे थाना प्रभारी शैंलेंद्र ने भरतपुर रोड स्थित देव पैलेस होटल से छह युवतियों को हिरासत में लिया है। जबकि होटल संचालक मौका देखकर भाग गया। सीओ आशना चौधरी ने बताया कि दो थानों की पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 11 महिला एवं युवतियों समेत 13 को हिरासत में लिया है। सभी के खिलाफ अलग-अलग थानों में मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है।


मोटी कमाई के लालच में हो रहा देह व्यापार
मोटी कमाई के लिए कारोबारियों ने शहरी क्षेत्र में जगह-जगह देह व्यापार के अड्डे खोल रखे हैं। स्पा सेंटर और होटल कारोबार की आड़ में धड़ल्ले से देह व्यापार का धंधा होता है। कोतवाली पुलिस ने बीते दिनों भी कार्रवाई के दौरान 15 युवतियों को गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने एक और कार्रवाई की है। इससे पता चलता है कि अगर पुलिस गहनता से जांच कराए तो कई और स्थानों पर भी यह खेल पकड़ा जा सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed