फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police are running in the dark.

Mathura News: अंधेरे में तीन चला रही पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Police are running in the dark.
मथुरा। मगोर्रा के गांव में बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जहां पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाव बढ़ता जा रहा है, वहीं पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस अंधेरे में ही तीर चला रही है। तीन बार तो स्केच बदले जा चुके हैं। ऐसे में खुलासा होने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है। मगोर्रा थाना क्षेत्र में एक नवंबर की शाम को कुएं पर कपड़े धो रही बालिका के साथ दो बाइक सवार अजनबी युवकों ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर हैवानियत की थी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू की। सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। बाइक सवार दो युवक नजर आए मगर उनके चेहरे साफ नहीं निकले। इसके बाद पीड़िता को स्केच दिखाए तो उसने हामी भर दी कि इसी तरह का हुलिया था। दूसरे स्केच दिखाए तो उन्हें भी पीड़िता ने कहा कि ऐसे ही थे। इसी तरह तीन बार स्केच बदले जा चुके हैं।
विज्ञापन

गांव की सीमा राजस्थान से लगी हुई है। ऐसे में पुलिस व एसओजी टीमों ने राजस्थान के आसपास के गांवों की खाक भी छान ली मगर नतीजा सामने नहीं आया। पुलिस ने बताया कि बालिका से एक आरोपी ने कहा कि लाली पानी पिला दे। इस तरह भाषा के आधार पर आरोपी स्थानीय प्रतीत हो रहे हैं। पुलिस आरोपियों की भाषा के आधार पर भी तलाश कर रही है। लेकिन गुत्थी दिनोंदिन बिगड़ती जा रही है। एसपीआरए सुरेशचंद्र रावत का कहना है कि पुलिस टीमें लगातार सुरागरसी कर रही हैं। जल्द सफलता मिलेगी।
विज्ञापन




दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन, ज्ञापन
ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के साथ बुधवार को वट वृक्ष के नीचे बालिका के दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि घटना के दस दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। पीड़िता को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद, पुलिस सुरक्षा देने की मांगें उठाईं। इस दौरान पीएस विमल, जितेंद्र सिंह, मीना ठाकुर, राधा चौधरी, विनोदी सिंह, सुरेशचंद्र सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed