फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   pocklene, in yamuna, rever, cleen, silt, mathura

जल स्तर बढ़ा, यमुना की सिल्ट हटाने का काम हुआ बाधित

Tue, 16 Jun 2020 05:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
pocklene, in yamuna, rever, cleen, silt, mathura
मथुरा। यमुना की सिल्ट हटाने का कार्य मंगलवार को बाधित हो गया। यमुना मिशन द्वारा कराए जा रहे इस कार्य में तेजगति लाने के लिए यमुना में पोकलेन उतारी गई थी, परंतु अचानक जलस्तर बढ़ने से दिक्कत हो गई। सोमवार को नगर आयुक्त द्वारा बताया गया था कि यमुना में आ रहे मांट ब्रांच नहर के पानी को रुकवा दिया गया है, जिसके चलते यमुना में जलस्तर कुछ कम हो गया था।
विज्ञापन

करीब एक दशक से यमुना किनारे पड़ी सिल्ट को नगर निगम से लेकर सिंचाई विभाग तक ने हटाने का प्रयास किया। परंतु वह ऐसा कर नहीं सके। कुछ दिन पूर्व नगर आयुक्त रविंन्द्र कुमार मांदड़ ने इसके लिए यमुना मिशन से बातचीत कर काम शुरू कराया। शुरूआत में जेसीबी की मदद से सिल्ट हटाई गई। सोमवार को नगर आयुक्त के प्रयास से मांट ब्रांच से यमुना में आ रहे पानी को रुकवाया गया।
विज्ञापन

इससे यमुना का जलस्तर कुछ कम हो गया। मंगलवार को निगम द्वारा यमुना में पोकलेन उतारी गई और काम भी शुरू कर दिया गया। परंतु फिर से यमुना का जलस्तर बढ़ गया। इससे सिल्ट सफाई कार्य में बाधा आ गई। इस संबंध में यमुना कार्य मिशन के प्रमुख कार्यकर्ता अरुण शर्मा द्वारा नगर आयुक्त से बातचीत की गई। नगर आयुक्त ने बताया कि गोकुल बैराज के माध्यम से जलस्तर कम कराने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही सिल्ट की सफाई का काम आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed