फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Players Talent Shines in the Finals

Mathura News: फाइनल मुकाबलों में चमकी खिलाड़ियों की प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Players Talent Shines in the Finals
प्रतियोगिता के दौरान जश्न मनाते खिलाड़ी। 
मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय स्पोर्ट्स फिएस्टा-2026 का समापन फाइनल मुकाबलों के साथ हुआ। अंतिम दिन इनडोर और आउटडोर खेलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा को तमगों में बदल दिया।
विज्ञापन

बास्केटबॉल (पुरुष) के फाइनल में शिवालिक हाउस ने अरावली हाउस को हराकर स्वर्ण पदक जीता जबकि अरावली को रजत और नीलगिरी को कांस्य पदक मिला। महिला वर्ग में विंध्याचल हाउस ने अरावली को पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। टग ऑफ वॉर (महिला) में अरावली हाउस ने विंध्याचल को हराकर पहला स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में विंध्याचल हाउस विजेता रहा। शिवालिक और नीलगिरी हाउस ने अन्य स्थानों पर कब्जा किया।
विज्ञापन

कैरम प्रतियोगिताओं में शिवालिक हाउस के राज कुंवर सिंह ने पुरुष एकल में स्वर्ण पदक जीता जबकि नीलगिरी की कीर्ति शर्मा महिला एकल में विजेता रहीं। पुरुष डबल्स में विंध्याचल और महिला डबल्स में अरावली हाउस ने स्वर्ण पदक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में लंबी कूद, जैवलिन थ्रो, शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जैवलिन थ्रो (पुरुष) में शिवालिक के सौरभ सिंह ने 38.50 मीटर दूर भाला फेंककर पहला स्थान प्राप्त किया। संचालन स्पोर्ट्स क्लब की जाह्नवी और अदिति ने किया। समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed