{"_id":"68fe77b5c222c2b3840b14e2","slug":"players-at-kanha-makhan-school-will-showcase-their-mental-skills-in-chess-mathura-news-c-369-1-mt11002-137899-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कान्हा माखन स्कूल में खिलाड़ी शतरंज में दौड़ाएंगे दिमागी घोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कान्हा माखन स्कूल में खिलाड़ी शतरंज में दौड़ाएंगे दिमागी घोड़े
विज्ञापन
मथुरा। शतरंज के प्रतिभाशाली और उभरते खिलाडि़यों के लिए अमर उजाला और मथुरा डिस्ट्रिक्ट चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में मसानी स्थित कान्हा माखन पब्लिक स्कूल में होने वाली दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का सोमवार को शुभारंभ होगा। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के साथ ओपन शतरंज प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाएंगे।
मथुरा डिस्ट्रिक्ट चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव रविकांत श्रीवास्तव ने बताया कि मसानी स्थित कान्हा माखन स्कूल में प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। पहले दिन अंडर-7, 9, 11, 13 और 15 आयु वर्ग के खिलाडियों की प्रतियोगिता होगी। 28 अक्तूबर को जिला स्तरीय ओपन शतरंज टूर्नामेंट होगा। दोनों दिन होने वाली प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतियोगिता में जीतने वाले खिलाडि़यों को स्टेट चैंपियनशिप में प्रतिभाग का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रतियोगिता में जिले भर के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
प्रतियोगिता में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए चीफ आर्बिटर जितेंद्र शर्मा (आगरा) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके नेतृत्व में डिप्टी आर्बिटर दीपक कश्यप (एफए), नकुल चौधरी (सीनियर नेशनल आर्बिटर), विशाल (एनए), शिव गौतम (सीनियर नेशनल आर्बिटर), सिंधु भूषण राहुल उपाध्याय फ़ाइड प्रशिक्षक बनाए गए हैं। प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए 9837332824 पर संपर्क कर सकते हैं।