फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   plaster fell from the roof of the museum

संग्रहालय की छत से गिरे पत्थर और प्लॉस्टर

Wed, 07 Dec 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 07 Dec 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
plaster fell from the roof of the museum
मथुरा संग्रहालय
प्रदेश के चुनिंदा संग्रहालय में शुमार मथुरा के राजकीय संग्रहालय की गैलरी की छत का पत्थर और प्लास्टर मंगलवार को अचानक गिर पड़े। ये घटना संग्रहालय की छुट्टी वाले दिन हुई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। 
विज्ञापन


राजकीय संग्रहालय में मंगलवार को अवकाश रहता है। संग्रहालय की मध्यकालीन गैलरी की छत और प्लास्टर रात में अचानक गिर गए। इसके चलते गैलरी में लगी मूर्तियों के शीशे चटक गए। बुधवार को जब संग्रहालय खुला तो अफसर और कर्मचारियों को इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन


गैलरी में दो सौ से अधिक बेशकीमती मूर्तियां लगी हैं। करीब छह माह पूर्व ही समाज कल्याण निगम ने संग्रहालय में 76 लाख से रिनोवेशन कराया था। इसी कार्य में इस गैलरी की छत की मरम्मत भी हुई थी। अभी ये रिनोवेशन हस्तांतरित भी नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय संग्रहालय की गैलरी में छत गिरने की घटना अवकाश वाले दिन हुई अन्यथा कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। मूर्तियों को नुकसान नहीं पहुंचा है। हम निर्माण एजेंसी के मुख्यालय को पत्र लिखकर लापरवाही से अवगत कराएंगे।
डा.एसपी सिंह
सहायक निदेशक, राजकीय संग्रहालय मथुरा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed