फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   planning to clean mansi ganga by bacteria from kuwait

मानसी गंगा के जल को शुद्ध करेगा कुवैत का बैक्टीरिया

Fri, 26 Jun 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 26 Jun 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
planning to clean mansi ganga by bacteria from kuwait
गोवर्धन में मानसी गंगा सहित चार प्राचीन कुंडों के प्रदूषित जल को कुवैत का बैक्टीरिया शुद्ध करेगा। इसके लिए मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने इंटेक से अनुबंध किया है। यह एजेंसी एक साल तक काम करते हुए विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों को भी प्रशिक्षित करेगी।
विज्ञापन


गोवर्धन में मानसी गंगा के साथ राधाकुंड, श्याम कुंड, गोविंद कुंड का धार्मिक महत्व है। गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का हिस्सा इन कुंडों में लाखों भक्त आचमन और स्नान करते हैं। मानसी गंगा का महत्व सबसे अधिक माना जाता है। लेकिन मानसी गंगा सहित इन सभी कुंडों के जल की हालत खराब है। पानी प्रदूषित है।
विज्ञापन


इससे यहां आने वाले श्रद्धालु आचमन से भी बचते हैं। खास धार्मिक पर्वों पर ही यहां आचमन और स्नान किया जाता है। इस स्थिति को बदलने के लिए मानसी गंगा पर जल निगम ने काम भी किया गया है लेकिन स्थिति में बदलाव नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में मानसी गंगा सहित राधाकुंड, श्याम कुंड, गोविंद कुंड के प्रदूषित जल को स्वच्छ बनाने के लिए मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने इस क्षेत्र में काम करने वाली एजेंसी इंटेक (इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज) के साथ अनुबंध किया है।

प्राचीन धरोहरों के संरक्षण के लिए काम करने वाली यह संस्था एजेंसी आगरा में कई प्रोजेक्ट पर काम कर चुकी है। इंटेक से भगवान सिंह ने बताया कि प्रदूषित जल को शुद्ध करने में एक विशेष बैक्टीरिया का उपयोग किया जाता है। यह बैक्टीरिया कुवैत से लाया जाता है। यह प्रदूषित जल में गंदगी को खाकर पानी को स्वच्छ बनाने में सहयोगी है।



गोवर्धन परिक्रमा से जुड़े चार प्राचीन कुंडों के लिए इंटेक से अनुबंध किया गया है। यह एजेंसी मानसी गंगा सहित चार कुंडों में प्रदूषित जल को शुद्ध करने का काम करेगी। इस पर करीब 30 लाख रुपये का खर्च आ रहा है। यह एजेंसी एक वर्ष तक खुद काम करते हुए भविष्य के लिए एमवीडीए के कर्मचारियों को प्रशिक्षित करके जाएगी।
नगेन्द्र प्रताप, उपाध्यक्ष, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed