फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pita se police ne kee abhadrata, sabhaasad ne diya bhaajapa kee sadasyata se tyaagapatr

भाजपा की सदस्यता से त्यागपत्र: पिता का अपमान न हुआ बर्दाश्त...पार्षद ने उठाया ये कदम, सहयोग न मिलने का आरोप

Sat, 25 Jan 2025 03:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Jan 2025 03:58 PM IST
सार

भाजपा के सभासद ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। आरोप है कि उसके पिता से पुलिस ने अभद्रता की। पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों ने भी उसका साथ नहीं दिया। इस वजह से उसने ये कदम उठाया। 
 

विज्ञापन
pita se police ne kee abhadrata, sabhaasad ne diya bhaajapa kee sadasyata se tyaagapatr
भाजपा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां में सत्ताधारी पार्टी के एक सभासद ने पिता की पुश्तैनी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे के खिलाफ मदद मांगने पर प्रभारी निरीक्षक द्वारा अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया। भाजपा सभासद का कहना है कि पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों का कोई सहयोग नहीं मिल रहा। इससे क्षुब्ध सभासद ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देकर कहा कि न्याय मिलना शायद असंभव है।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद के वार्ड 23 से टिंकुर अग्रवाल भाजपा के निर्विरोध सभासद हैं। टिंकुर ने बताया कि देहली गेट स्थित ईदगाह के समीप उनकी पुश्तैनी जमीन है। जमीन पर भूमाफिया द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसकी शिकायत पिता बालकिशन अग्रवाल ने एसडीएम से की। शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने जमीन विवाद की जांच करने के आदेश पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को भूमाफिया द्वारा दोबारा से जमीन पर निर्माण कार्य किया जा रहा था। जिसकी शिकायत उनके पिता ने थाना में प्रभारी निरीक्षक से की। सभासद का आरोप है कि पुलिस ने निर्माण कार्य को रोकने की बजाय उल्टा उनके पिता को ही धमकी देते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सभासद ने भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम पत्र लिखकर पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिए जाने की घोषणा की। यह पत्र सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है। उधर, प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने सभासद के आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed