फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Pistol Brandished Man FIR Against Former Councilor

Mathura News: सरेराह व्यक्ति पर पिस्टल तानी, पूर्व पार्षद और उसके साथी पर प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Pistol Brandished Man FIR Against Former Councilor
वृंदावन। सौ फुटा मार्ग पर कार निकालने को लेकर विवाद हो गया। रामताल के एक व्यक्ति से हुई नोकझोंक के दौरान मथुरा के पूर्व पार्षद के साथ चल रहे एक व्यक्ति ने लाइसेंसी पिस्टल निकालकर सरेराह व्यक्ति पर तान दी। इसके बाद पूर्व पार्षद एवं उसका साथी कार से चले गए। घटना की जांच कर रही पुलिस ने पूर्व पार्षद एवं उसके साथी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। मंगलवार सुबह सौ फुटा पुल के नीचे से पूर्व पार्षद के साथी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लाइसेंसी पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

सोमवार रात सदर बाजार निवासी पूर्व पार्षद रवि यादव और उसके साथ मध्य प्रदेश मुरैना के गांव बामौर निवासी संदीप कुमार शर्मा कार से सौ फुटा की ओर जा रहे थे। मार्ग पर भीड़ के बीच कार निकालने को लेकर रामताल के एक व्यक्ति से उनका विवाद हो गया। पूर्व पार्षद रवि यादव की लाइसेंसी पिस्टल उसके साथ चल रहे संदीप ने निकालकर सरेराह व्यक्ति पर तान दी। इससे मार्ग पर दहशत फैल गई।
विज्ञापन

अद्धा पुलिस चौकी प्रभारी कुलवीर सिंह की जांच में पूर्व पार्षद की लाइसेंसी पिस्टल तानने का मामला सामने आया। पुलिस ने पूर्व पार्षद रवि यादव और और उसके साथी संदीप कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पिस्टल और 1 कारतूस बरामद किया है। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि संदीप केा गिरफ्तार कर लिया है रवि यादव की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed