{"_id":"61cdf942995ade04d05ad3c6","slug":"pipeline-leaks-water-being-wasted-on-roads-mathura-news-mtr5110030139","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइपलाइन लीक, सड़कों पर बर्बाद हो रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइपलाइन लीक, सड़कों पर बर्बाद हो रहा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां। नगर में पाइपलाइन लीक होने से सैकड़ों लीटर पानी आए दिन बर्बाद हो रहा है। अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय लोग शिकायत करने जाते हैं तो उन्हें वहां से आश्वासन देकर भेज दिया जाता है। लेकिन किया कुछ नहीं जाता है।
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की ओर से करीब पौने दो करोड़ रुपये की लागत से केनरा बैंक से घंटाघर तक सड़क निर्माण कराया जा रहा हैं। अभी आधी सड़क ही बनी है। गांधी पार्क के पास सड़क नहीं बनी है। वहां जर्जर पाइप लाइन से लीकेज हो रही है। इससे वहां पानी भर गया हैैं। सैकड़ों लीटर पानी प्रतिदिन बह रहा है। इस दौरान दुकानदार मदन वशिष्ठ, मेघश्याम, मुकुट अग्रवाल, सत्यप्रकाश व राहुल ने बताया कि पिछले दो दिनों से पाइप लाइन लीकेज है।
मुख्य सड़क पर ही पानी बह रहा था। दुकानों के आगे पानी भर गया हैं। वाहन चालक तेजी से पानी को छिटकते हुए गुजर रहे हैं। दुकानों के आगे ग्राहकों का खड़ा होना दूभर हो गया हैं। शिकायत करने के बाद भी नगर पालिका प्रशासन पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है, उनकी बला से दुकानदार कितने भी परेशान हो।
विज्ञापन
वर्जन
इस मामले की जानकारी मिली है। कर्मचारियों को भेजकर लीकेज पाइप लाइन को ठीक करा दिया जाएगा। ताकि ससे सड़क निर्माण में बाधा उत्पन न हो सके।
-नरेंद्र गुर्जर, चेयरमैन, कोसीकलां।