{"_id":"6685cae601125f5f0d05a844","slug":"pintu-the-main-accused-in-prem-singhs-murder-was-arrested-in-an-encounter-mathura-news-c-369-1-mt11005-115409-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: प्रेम सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी पिंटू मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: प्रेम सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी पिंटू मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
मथुरा। छाता के पूर्व चेयरमैन स्व. प्रीतम सिंह के भाई प्रेम सिंह की 25 जून की रात हुई हत्या के मुख्य आरोपी पिंटू उर्फ अमित को पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। आरोपी के दोनों पैर में गोली लगी है। बुधवार को उपचार के बाद उसे जेल दाखिल कराया गया।
एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि प्रेम सिंह चौधरी (35) पुत्र स्व. छिद्दी सिंह निवासी सिंगू थोक, छाता की हत्या में पिंटू उर्फ अमित की तलाश पुलिस कर रही थी। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। मंगलवार रात को छाता कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम को सूचना मिली थी कि छाता-शेरगढ़ रोड पर सीएचसी छाता के सामने कच्चा रास्ते पर पिंटू आने वाला है। पुलिस टीम ने वहां घेराबंदी की। देर रात आने पर पुलिस ने गिरफ्तार करने की कोशिश की। तभी उसने फायरिंग कर दी।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में पिंटू के दोनों पैर में गोली लगी है। उसके पास से एक तमंचा, जिससे मृतक प्रेम सिंह की गोली मारकर हत्या की थी, तीन जिंदा कारतूस, एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। पिंटू ने पूछताछ में बताया कि प्रेम सिंह की पत्नी से कई वर्षों से प्रेम संबंध थे। इनके प्रेम संबंधों के बारे में पता चलने पर मृतक प्रेम सिंह ने विरोध किया। इस पर उसकी पत्नी दूरी बनाने लगी थी।
विज्ञापन
इसी कारण अपने साथी नवीन पुत्र हेमराज निवासी मुंडकटी, पलवल, हरियाणा के साथ मिलकर हत्या की थी। उक्त घटना के समय नवीन बाइक चला रहा था। वह पीछे बैठा था। उसने ही तमंचे से प्रेम सिंह के सिर में गोली मारी थी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में छाता इंस्पेक्टर संजय कुमार त्यागी, एसओजी प्रभारी राकेश यादव, सुधीर नागर, मदन दरोगा आदि पुलिस टीम शामिल रही।