{"_id":"67f17e27dd0de5ccd00a84d8","slug":"pilgrims-honda-city-car-looted-at-gunpoint-mathura-news-c-29-1-agr1017-378081-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पिस्टल के बल पर लूट ली तीर्थयात्रियों की होंडा सिटी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पिस्टल के बल पर लूट ली तीर्थयात्रियों की होंडा सिटी कार
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टाेन 65( कोलाना गांव) के पास शनिवार सुबह साढ़े 6 बजे कार सवार बदमाश पिस्टल के बल पर होंडा सिटी कार लूट ले गए। पीड़ित कुशीनगर जिले से मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे। लूटी गई कार में 70 हजार रुपये, 2 मोबाइल भी थे। एसएसपी शैलेश पांडेय ने नौहझील क्षेत्र में हुई वारदात के खुलासे के लिए स्वाट, सर्विलांस व एसओजी समेत 5 टीमें लगाईं हैं।
सीओ गुंजन सिंह ने बताया कि गोरखपुर मंडल के कुशीनगर जिले के कसया निवासी आदित्य सोनी, मनोज श्रीवास्तव, बबलू वर्मा व सन्नी जायसवाल मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आदित्य की होंडा सिटी कार से निकले। चारों दोस्त शनिवार सुबह साढ़े 6 बजे एक्सप्रेस-वे के कोलाना गांव के पास पहुंचे तो मनोज को झपकी आने लगी। उन्होंने आदित्य को कार चलाने के लिए कहते हुए कार रोकी। चारों दोस्त उतर कर पानी पीने लगे। इसी बीच वहां वैन्यू कार आकर रुकी। उसके 2 सवारों ने आदित्य से पानी की बोतल मांगी और पानी पीते ही पिस्टल दिखाते हुए चारों दोस्तों को पीछे हटने को कहा। हटते ही लुटेरे कार लेकर भाग निकले। 112 नंबर पर सूचना के बाद करीब लगभग 7 मिनट में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बाजना चौकी ले गए और नौहझील थाना प्रभारी रवि त्यागी को लूट की सूचना दी गई। पीड़ितों की तहरीर पर केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।
वहीं वारदात की सूचना पर एसपी देहात त्रिगुण बिसेन व सीओ गुंजन भी पहुंचीं। पीड़ित आदित्य सोनी ने बताया कि कार में चारों दोस्तों की 70 हजार रुपये की नगदी, उनका आईफोन, मनोज श्रीवास्तव का एन्ड्रायड फोन आदि थे। जिसे लुटेरे लूट ले गए।
विज्ञापन
गाड़ी की नंबर प्लेट घटनास्थल से 2 किमी दूर मिली
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि होंडा सिटी कार की नंबर प्लेट घटनास्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर मिली है। पुलिस की अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि लुटेरे लूटी कार को बाजना कट से उतार कर गौमत की तरफ ले गए। कार की नंबर प्लेट को भी बाजना कट के पास फेंक गए। वहीं लुटेरों ने अपनी वैन्यू कार को घटनास्थल से लगभग 25 किलोमीटर दूर टप्पल कट से उतारा और अलीगढ़ की तरफ ले गए।
लुटेरों की कार भी बताई जा रही संदिग्ध
पुलिस को लुटेरों की वैन्यू कार संदिग्ध लग रही है, जो कि चोरी या लूटकर लाई गई है। जिसमें वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।