{"_id":"62a4b933154c2d3a626e3d87","slug":"pilgrimage-priests-of-the-country-will-visit-kashmir-mathura-news-mtr519104715","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर का दौरा करेंगे देश के तीर्थ पुरोहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर का दौरा करेंगे देश के तीर्थ पुरोहित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा का प्रतिनिधि मंडल अगले माह जम्मू-कश्मीर जाएगा। राज्य में मंदिरों की स्थिति और ब्राह्मण, पुजारी, सेवायत एवं पुरोहितों के साथ मंदिरों में सेवा पूजा को लेकर चर्चा करेगा।
शनिवार को समाजबाड़ी में इसकी जानकारी देते हुए अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद ३७० हटाया जा चुका है। इसके बाद राज्य में पैदा हुई स्थितियों के मद्देनजर स्थानीय पुरोहित, पुजारी, ब्राह्मण, सेवायतों के साथ चर्चा की जाएगी। इसमें यह संभावना तलाशी जाएगी कि देश के तीर्थ पुरोहित जम्मू कश्मीर के तीर्थ पुरोहित, पुजारियों के साथ हैं।
जम्मू कश्मीर के मंदिरों में सेवा पूजा को लेकर आ रही समस्याओं पर मंथन करते हुए निदान निकालने की भी कोशिश करेंगे। महासभा का २१ सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल खीर भवानी मंदिर, मार्तंड तीर्थ में पूजा अर्चना के बाद अनंतनाग और श्रीनगर में स्थानीय पुरोहित के साथ चर्चा करेगा। कोशिश होगी कि राज्य के उपराज्यपाल से मुलाकात हो जाए। ताकि उन्हें राज्य में पुरोहितों की नजर से स्थिति को बताया जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने बताया पाक अधिकृत कश्मीर स्थित सर्वज्ञ पीठ के स्वामी अमर्तानंद देव तीर्थ के आग्रह पर अप्रैल माह में महासभा के अधिवेशन में पारित प्रस्ताव के अंर्तगत यह भ्रमण हो रहा है। प्रतिनिधि मंडल में उज्जैन, बनारस, भीमाशंकर, सोमनाथ, हरिद्वार, रामेश्वरम, कुरुक्षेत्र, द्वारिका, प्रयागराज, नासिक आदि तीर्थ स्थलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दौरान गिरधारी लाल पाठक, नवीन नागर, मनोज पाठक, संजय अल्पाइन, कमल चतुर्वेदी, शिवकुमार चतुर्वेदी, स्वतंत्र चतुर्वेदी नवनीत, मुकेश स्वामी, नीरज, गोपाल, अमित, अनुज लवर,उमेंद्र ,आशीष आदि उपस्थित थे।