फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Pickup collides with tractor, 32 injured

Mathura News: ट्रैक्टर से टकराई पिकअप, 32 घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Pickup collides with tractor, 32 injured
मथुरा। मांट में हादसे के सड़क किनारे गड्ढे में गिरे ट्रैक्टर और पिकअप। स्रोत पुलिस - फोटो : mathura
मांट(मथुरा)। वृंदावन से परिक्रमा कर अलीगढ़ लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप शनिवार रात डेढ़ बजे मांट क्षेत्र के डांगोली के समीप ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे करीब 20 फुट गहरे गड्ढे में जा गिरे। इससे पिकअप सवार 29 लोगों समेत कुल 32 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जनपद अलीगढ़ के थाना गोंडा के गांव पायंदापुर और ताल नगर से करीब 29 लोग शनिवार को वृंदावन की परिक्रमा करने और ठाकुरजी के दर्शन-पूजन के लिए आए। लौटते समय शनिवार रात डेढ़ बजे थाना मांट क्षेत्र के पानीगांव रोड पर डांगोली के समीप पिकअप पहुंची। यहां ट्रॉली में तूरी भरकर ले जा रहे ट्रैक्टर से साइड लेते समय पिकअप ट्रॉली में बंधी तिरपाल में फंस गई। इससे दोनों वाहनों का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरे। पिकअप को रिंकू और ट्रैक्टर को अस्तवान कुम्हेर निवासी धर्मवीर चला रहा था। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निकालकर एंबुलेंस की मदद से सौ शैया अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर भोला व नरेश को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


ये लोग हुए घायल

पिकअप में बैठे किशनवीर, शकील, गीतम कुमार, अनुभव, जगपाल, सुंदर सिंह, भरत सिंह, साक्षी, प्रवीन कुमार, भुवनेश, डब्बू, देवेश, राकेश, गगन, रोहित, वंशिका, राजकुमारी, नरेश, उषा देवी, डॉली, पूजा, मोनी, आरती, संतोष, अमर सिंह, मधुसूदन, विमल, चित्रेश व रिंकू घायल हुए। वहीं ट्रैक्टर चालक धर्मवीर, उसका साथी दिगंबर व एक अन्य शख्स भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed