फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Phoolan's armlet, Phoolan's garland, Nandlala came home after grazing the cows

Mathura News: फूलन की बाजूबंद फूलन की माला गईया चराय घर आए नंदलाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Phoolan's armlet, Phoolan's garland, Nandlala came home after grazing the cows
गोशाला में गाय का पूजन करतीं सांसद हेमामालिनी
मथुरा। गोपाल की जन्म स्थली मथुरा में शनिवार को जगह-जगह गोपाष्टमी की धूम रही। श्रीकृष्ण जन्मस्थान, विश्राम घाट और होलीगेट, गऊघाट सहित विभिन्न स्थानों पर गोचारण लीला का आयोजन किया गया। गोशालाओं में गो पूजन के साथ गोसंरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन


सुबह विश्राम घाट पर श्रीमाथुर चतुर्वेद परिषद द्वारा गोचारण लीला का आयोजन किया गया। यहां श्रीमाथुर चतुर्वेद परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी ने भगवान श्रीकृष्ण-बलराम के स्वरूपों की आरती उतारी। घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने लीला का आनंद लिया। शाम को छत्ता बाजार स्थित गली सेठ भीखचंद से शोभायात्रा निकली। इसमें भगवान कृष्ण-बलराम घोड़े पर विराजमान होकर अपने ग्वाल वालों के साथ गोपाल बाग पुराना बस स्टैंड पर पहुंचे।
विज्ञापन


फूलन की बाजूबंद फूलन की माला गईया चराय घर आए नंदलाला के बोलों पर नाचते-गाते हुए लोग स्वरूपों के साथ आए। गोपाल बाग में द्वापरयुगीन गोचारण लीला की। गली सेठ भीखचंद से पुराने बस स्टैंड तक कृष्ण-बलराम के साथ ग्वाल वालों का लोगों ने स्वागत किया। श्रीमाथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक, अध्यक्ष राकेश राजेंद्र प्रसाद चतुर्वेदी, शिवकुमार चतुर्वेदी, नीरज चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी, अमित चतुर्वेदी, कमल चतुर्वेदी, अमित पाठक के अलावा दुबई एवं मुंबई से आए पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



श्रीकेशवदेव मंदिर बना गोचारण अभ्यारण्य
श्रीकृष्ण-जन्मस्थान परिसर में श्रीकेशवदेव मंदिर प्रांगण गोचारण अभयारण्य बन गया। यहां बड़ी संख्या में भक्तों ने ठाकुर केशवदेव के गोप स्वरूप में दर्शन किए। दर्शनों का यह सिलसिला सुबह से मंदिर के पट बंद होने तक निरंतर चलता रहा। गो-पूजन श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान प्रबंध समिति के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने किया। इसके बाद गोशाला परिसर को गोबर से लीप कर गऊओं को स्नान उपरांत उनके सींगों पर सुगंधित तेल का लेपन एवं मेहंदी लगाकर शृंगार किया गया। गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने कहा कि प्रत्येक ब्रजवासी को गोपाष्टमी के दिन गाय की रक्षा एवं पालन का संकल्प लेना चाहिए।



गोचारण की निकाली सवारी, वितरित किया माखन-मिश्री का प्रसाद
गोपाष्टमी महोत्सव समिति द्वारा गऊघाट स्थित गोपीनाथ मंदिर से गोचारण लीला की सवारी निकाली गई। हाथों में लाठियां लिए ग्वालवाल नाचते गाते चल रहे थे। जगह-जगह पर गो पूजन और श्रीकृष्ण-बलराम के स्वरूपों की आरती उतारी गई। सवारी मंदिर से शुरू हुई और ठाकुर श्रीगोपीनाथ मंदिर गऊघाट मंदिर पर भव्य आरती के साथ संपन्न हुई। समिति द्वारा भक्तों को माखन-मिश्री का भोग वितरित किया गया। धीरज गोस्वामी, नरेश शर्मा, राजू, श्यामसुंदर शर्मा, नीरज शर्मा, विजय मित्तल, मुनेश शर्मा, धीरज, राहुल पंडित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed