फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   phool bangla in thakur radharaman temple

फूलबंगले में विराजे ठाकुरजी, भाव विभोर हुए भक्त

Tue, 17 May 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Tue, 17 May 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
phool bangla in thakur radharaman temple
फूलबंगले में विराजे ठाकुरजी - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
प्राचीन ठाकुर राधारमण मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय ग्रीष्म सेवा महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को ठाकुरजी ने भव्य फूलबंगले में विराजमान होकर समाज गायन का आनंद लिया। अपने आराध्य के मनोहारी दर्शन कर भक्त भाव विभोर हो गए।
विज्ञापन


महोत्सव में सुबह मंगा आरती के बाद हरिनाम संकीर्तन किया गया। इसके बाद भक्तों ने ठाकुर राधारमण लाल को पदों का गायन सुनाया गया।

सायंकालीन बेला में तरुण दास ने किशोरी मोये अपनौ कर लीजै..., ओ वंशी वाला म्हाने मुरली प्यारी... के साथ भोजन, दूध और शयन के पद गाकर ठाकुरजी को रिझाया। इस अवसर पर नलनीकांत गोस्वामी ने श्रद्धालुओं को भगवत भक्ति पर प्रवचन दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मानव जीवन भक्ति और आध्यात्म के बिना सदैव अधूरा-सा ही प्रतीत होता है। इस अवसर पर सुनीलकांत गोस्वामी, रविकांत गोस्वामी, नकुल गोस्वामी, शुभम गोस्वामी, गौरशरण अग्रवाल, प्रह्लाद अग्रवाल, किशु अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed