{"_id":"5d83e46e8ebc3e93df42334f","slug":"phesabuk-par-pyaar-mathura-news-agr4064896195","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर प्यार में नैनीताल छोड़ मथुरा चली आई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर प्यार में नैनीताल छोड़ मथुरा चली आई महिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहझील (मथुरा)। फेसबुक पर हुए प्यार के बाद एक महिला परिवार और बच्चों को छोड़कर नौहझील में चली आई। जिस युवक के लिए घर छोड़ा उसने ही दगा दे दिया। अब उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।
नैनीताल निवासी एक 28 वर्षीय महिला की फेसबुक के माध्यम से नौहझील क्षेत्र के युवक से दोस्ती हो गई थी। कुछ ही दिनों में यह दोस्ती प्यार में बदल गई। महिला ने युवक को कई बार पैसे भी दिए। एक बार 40 हजार उसके खाते में डलवा दिए थे। अब घर से जेवरात समेटकर अपने दो बच्चों छोड़कर युवक के पास आ गई।
युवक भी महिला को नौहझील का बाजार घुमाने का झांसा देकर साथ ले गया और बीच रास्ते से ही गायब हो गया। काफी देर तक जब नहीं लौटा तो महिला ने उसे फोन किया। फोन भी नहीं उठा। महिला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस से शिकायत की गई है कि युवक जेवरात और पैसा ले गया है। नौहझील पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचना दे दी है। महिला के परिजन नैनीताल से मथुरा के लिए रवाना हो गए हैं।