फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Petrol pump salesmen falsified accounts worth Rs 6 lakh.

Mathura News: पेट्रोल पंप के सेल्समैनों ने बही-खातों में की छह लाख की हेराफेरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Petrol pump salesmen falsified accounts worth Rs 6 lakh.
वृंदावन। पेट्रोल पंप के छह सेल्समैनों ने ऑनलाइन पेमेंट की फर्जी स्लिप बनाकर व रकम में हेराफेरी कर छह लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। पेट्रोल पंप स्वामी ने सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच जा कर रही है।
विज्ञापन

बुर्जा कॉलोनी, चैतन्य विहार निवासी सत्यपाल सिंह का सत्यपाल सिंह फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। कुछ समय पहले उन्होंने एक परिचित की सिफारिश पर अपने पंप पर हाईवे के अडूकी रोड आनंद वन सरिता कॉलोनी निवासी सीताराम, गोविंद उर्फ राधाकृष्ण, अलीगढ़ के थाना गौरई क्षेत्र के नगला घना निवासी धर्मवीर, बृजमोहन, दिनेश और अजीत को नौकरी पर रखा था। आरोप है कि इन सेल्समैनों ने मिलीभगत कर पिछले साल नवंबर और दिसंबर महीने में पंप के कलेक्शन में भारी गड़बड़ी की। शातिर तरीका अपनाते हुए ऑनलाइन पेमेंट की कई फर्जी स्लिप तैयार कीं और कैश पेमेंट को भी बही-खातों में गलत तरीके से दर्ज किया। भनक लगने पर उन्होंने पेट्रोल और डीजल के खातों का मिलान व ऑडिट कराया तो खेल पकड़ में आ गया। उन्होंने मामले की शिकायत एसएसपी श्लोक कुमार से की। एसएसपी के आदेश पर वृंदावन कोतवाली में सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ पीतम पाल का कहना कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed