{"_id":"68b736110e2217439a0c86b1","slug":"pet-exam-will-be-held-at-38-centers-mathura-news-c-369-1-mt11008-135277-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पीईटी परीक्षा 38 केंद्रों पर होगी, 67968 अभ्यर्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पीईटी परीक्षा 38 केंद्रों पर होगी, 67968 अभ्यर्थी होंगे शामिल
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी) 2025 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को समीक्षा बैठक हुई। पीईटी परीक्षा जिले के 38 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। जिले में 6 व 7 सितंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा 2 पालियों में होगी, जिसमें 10 बजे से 12 बजे तथा दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा में 67968 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 38 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है।
डीएम ने निर्देश दिए कि सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापक समय से केंद्रों पर पहुंचें तथा जिम्मेदारी के साथ परीक्षा को सकुशल संपन्न कराएं। उन्होंने कहा कि सभी मजिस्ट्रेट अपने-अपने केंद्रों का निरीक्षण करें, सड़क मार्गों का जायजा लें, स्कूल प्रबंधन के साथ बैठक करें तथा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक रविन्द्र कुमार, एसपी सिटी राजीव कुमार के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद