{"_id":"5fd4d5348ebc3e3b6b555c3a","slug":"performance-grant-mathura-news-agr4716461136","type":"story","status":"publish","title_hn":"परफॉर्मेंस ग्रांट की फाइलें हुईं तैयार, जल्द होंगे काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परफॉर्मेंस ग्रांट की फाइलें हुईं तैयार, जल्द होंगे काम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। परफॉर्मेंस ग्रांट के 76 करोड़ से होने वाले कामों में हो रही रुकावट हट गई है। अब जल्द ही प्रत्येक गांव के विकास कार्य के लिए टेंडर होंगे। इन गांवों की अलग-अलग फाइलें तैयार होना शुरू हो गई हैं। विकास कार्य न होने से नाराज पांच गांवों के प्रधान सीडीओ तथा जिलाधिकारी से मिले थे तथा उनके द्वारा काम प्रारंभ होने की मांग की थी। जानकारी रहे कि प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर को खत्म हो रहा है। प्रधान अपने कार्यकाल में ही इन कामों को प्रारंभ करना चाहते हैं।
दरअसल सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में 73 ग्राम पंचायतों में से पांच ग्राम पंचायत जिले में भी चुनी गई थीं। इन गांवों के लिए अलग-अलग काम के आधार पर धनराशि तय की गई थी। पांच गांवों की कुल धनराशि 76 करोड़ रुपये की है। इस धनराशि से इन गांवों में पहले से तय किए गए सूचीबद्ध विकास कार्य होने थे। इन विकास कार्यों को शुरू कराने को लेकर डीपीआरओ और गांव प्रधानों में मतभेद था।
जिसके चलते काम प्रारंभ नहीं हो पा रहे थे। तीन दिन पूर्व गांव प्रधानों ने डीएम तथा सीडीओ से मुलाकात की थी। सीडीओ डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि प्रत्येक गांव की अलग-अलग फाइल तैयार कराई गई हैं। फाइल तैयार होने का काम लगभग पूरा हो गया है। जल्द ही काम शुरू होने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।