फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   People were troubled by the traffic jam in the city before the festival

Mathura News: त्योहार से पहले शहर में लगे जाम से लोग हुए परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
People were troubled by the traffic jam in the city before the festival
मथुरा मार्ग पर लगा जाम।
मथुरा। रक्षाबंधन त्योहार से एक दिन पहले शहर में लगे जाम ने लोगों को परेशान कर दिया। शहर का ऐसा कोई मार्ग नहीं रहा, जहां जाम न लगा हो। जाम खुलवाने में ट्रैफिक के साथ सिविल पुलिस के जवानों को भी खूब पसीना बहाना पड़ा, लेकिन इसके बाद भी वह पूरी तरह से सफल नहीं हुए। त्योहार की खरीदारी के लिए दोपहर से रात तक लोग दुकानों पर डटे रहे। सड़क किनारे खड़े और जाम का कारण बने आधा सैकड़ा से अधिक वाहनों के पुलिस ने चालन भी किए।
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर से ही बाजार में भीड़ उमड़ना शुरु हो गई, जो कि देर रात तक जारी रही। बाजार में रोड किनारे खड़े यही वाहन, ई-रिक्शा और ऑटो जाम का प्रमुख कारण बने। शहर के होली गेट, भरतपुर गेट, डीग गेट, भूतेश्वर तिराहा, कृष्णा नगर, मसानी रोड, कोतवाली रोड, आर्य समाज रोड, नया बस अड्डा से होलीगेट रोड, स्टेट बैंक तिराहा, नया बस स्टैंड, महोली रोड, बीएसए कॉलेज रोड, गोवर्धन चौराहा समेत शहर का कोई प्रमुख मार्ग ऐसा नहीं था, जहां पर जाम न लगा हो।
विज्ञापन


कई स्थानों पर तो सिविल, ट्रैफिक पुलिस, होमगार्ड और पीआरडी के जवानों से वाहन चालकों की नोकझोंक भी हो गई। एसपी ट्रैफिक मनोज कुमार यादव ने बताया कि जाम से निपटने के लिए निर्धारित प्वाइंटों पर जवान तैनात किए थे। त्योहार से पहले अचानक बाजार में खरीदारी करने को आई भीड़ के कारण जाम के हालात उत्पन्न हुए। सड़क पर खड़े आधा सैकड़ा के करीब वाहनों के चालान किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed