फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   People uprooted the barricading that caused trouble

Mathura News: परेशानी का कारण बनी बैरिकेटिंग का लोगों ने उखाड़ फैंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
People uprooted the barricading that caused trouble
वृंदावन। पिछले दिनों नगर निगम प्रशासन द्वारा बांकेबिहारी मंदिर मार्ग में लगवाई गई लोहे की बैरिकेटिंग स्थानीय लोगों और व्यापारियों के लिए मुसीबत बन गई है। बैरिकेटिँग के विरोध में बांकेबिहारी मंदिर के व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर रोष जताया, वही आए दिन की समस्या झेल रहे व्यापारियों और स्थानीय लोगों के सब्र का बांध मंगलवार को जबाव दे गया। लोगों ने मार्ग से बैरिकेटिंग उखाड़ फैंकी। व्यापारियों के विरोध के बाद प्रशासन बैकफुट पर आ गया और बैरिकेटिंग हटवाना शुरू कर दिया।पिछले दिनों जिला प्रशासन के आदेश के बाद नगर निगम प्रशासन के द्घारा विद्यापीठ चौराहे से बांकेबिहारी पुलिस चौकी के निकट तक समानांतर बैरिकेटिंग लगा दीं। इस बैरिकेटिंग से जहां स्थानीय लोगों को परेशान हो रही थी वहीं क्षेत्र का बाजार पूरी तरह ठप हो गया। स्कूलों की वैन ना आने से अभिभावक बच्चों को छोड़ने और लेने जाने के लिए मजबूर थे। मंगलवार को बैरिकेटिंक के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। विद्यापीठ चौराहा से लेकर बांके बिहारी मंदिर तक का बाजार बंद कर विरोध जताया गया। व्यापारियों की मांग है कि इस बैरिकेटिंग के कारण व्यापार ठप हो गया है। मंगलवार को व्यापारियों ने दुकानों को बंद रखा और विरोध में उतर आए। व्यापारियों के विरोध का समर्थन करने पार्षद पद के वार्ड संख्या 70 के प्रत्याशी भी पहुंच गए। निवर्तमान पार्षद वैभव अग्रवाल ने बताया कि इस बैरिकेटिंग के कारण क्षेत्र के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि प्रशासन स्थानीय लोगों के साथ बैठकर योजना बनाए न की उनको परेशान कर। राहुल शुक्ला ने कहा कि यह रैलिंग हटनी चाहिए किसी कीमत पर इसे बर्दास्त नहीं किया जायेगा। दीपक पराशर ने बताया कि प्रशासन कभी गेट लगा देता है,कभी बैरिकेटिंग तो कभी रैलिंग लगा देता है। इधर व्यापारी गोपाल खंडेलवाल , नीरज गौतम, भोला गौतम, प्रिंस, गोविंद खंडेलवाल, सोनू ने कहा कि इस बैरिकेटिंग से व्यापार चौपट हो गया है।
विज्ञापन

इधर स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों के विरोध के बाद प्रशासन बैकफुट पर आ गया। प्रशासन ने विरोध को देखते हुए बैरिकेटिंग को हटवाना शुरू कर दिया। रैलिंग हटवाने का काम शुरू होते ही व्यापारियों में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी और सभी ने ठाकु बांके बिहारी के जयकारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


600 घर और 250 दुकान हो रहीं प्रभावित
वृंदावन। ठाकुर बाके बिहारी मंदिर मार्ग पर लगाई गई बैरिकेटिंग से लगभग 600 घरों में रहने वाले लोग और 250 से अधिक व्यापारी परेशान थे। व्यापारियों का व्यापार ठप हो गया है तो वहीं स्थानीय निवासियों का घरों से निकलना मुश्किल हो चला था। बच्चों को स्कूल की गाड़ी तक छोड़ने के लिए 1 किलोमीटर तक जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed