फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   People took shelter on roofs, forced to drink rain water

Mathura News: छतों पर शरण लिए लोग, बारिश का पानी पीने को मजबूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
People took shelter on roofs, forced to drink rain water
मथुरा। कमरे में पानी भरने के कारण छत पर बनाया ठिकाना।  - फोटो : mathura
वृंदावन। यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर के चलते वृंदावन की कई कॉलोनियां जलमग्न हो चुकी हैं। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि प्रशासन को कई इलाकों से लोगों को बाढ़ राहत केंद्रों तक रेस्क्यू कर सुरक्षित पहुंचाना पड़ा है। हालांकि कई लोग अब भी अपने मकानों को छोड़ने को तैयार नहीं हैं, वजह है मेहनत से बना आशियाना और उसमें रखा जिंदगी भर की कमाई से जुटाया सामान।
विज्ञापन

श्याम कुटी कॉलोनी निवासी मोहन ने बताया कि वे अपने घरों को इसलिए नहीं छोड़ रहे, क्योंकि उन्हें डर है कि उनके सामान की चोरी हो सकती है। उन्होंने ये घर खून-पसीने से बनाए हैं, इन्हें कैसे यूं ही छोड़ देँ। उन्होंने यह भी बताया कि जिनके घरों में पानी भर चुका है, उन्होंने अब अपने घर की छतों को ही अस्थायी ठिकाना बना लिया है। सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी की है। इलाके में साफ पानी की आपूर्ति ठप है। बिजली न आने से नलकूप नहीं चल रहे हैं। ऐसे बारिश के पानी को ही जमा करके पीने को मजबूर हैं। टंकी और बाल्टियों में बारिश का पानी जमा कर लिया है, उसी को छानकर पी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed