Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   People ready for the ride

Mathura News: सवारी के लिए लोग तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
People ready for the ride
मथुरा। धनतेरस पर चार पहिया वाहन खरीदने के लिए ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह है। मथुरा में करीब एक हजार कारों की डिलीवरी धनतेरस पर किए जाने की तैयारी है। कई ग्राहकों ने महीनों पहले ही अपनी पसंद की गाड़ी बुक करा दी है। अब लोग शुभ मुहूर्त देखकर शोरूम से कार घर ले जाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

युवाओं में कारों के टॉप मॉडल और प्रीमियम फीचर्स वाले वाहनों का आकर्षण है, जबकि सामान्य ग्राहक बजट के अनुसार मॉडल पसंद कर रहे हैं। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते खर्च के चलते इलेक्ट्रिक और सीएनजी कारों की मांग भी बढ़ी है। बाजार में मारुति की ब्रेजा पर चार सप्ताह, विक्टोरिस, फ्रोंक्स और बलेनो पर 15 दिन की वेटिंग है। ईको और एक्सएल6 शोरूम में उपलब्ध हैं। टाटा की इलेक्ट्रिक और सीएनजी कारों की मांग अधिक है। यहां पिछले दस दिन से प्रतिदिन 15 से 20 गाड़ियों की बुकिंग हो रही है।
विज्ञापन

-----------

धनतेरस को लेकर ग्राहकों में उत्साह है। टॉप मॉडल के साथ सीएनजी और इलेक्ट्रिक कारों की बुकिंग अच्छी हो रही है।- पीयूष चतुर्वेदी, ऑटोमोबाइल कारोबारी

ग्राहक पहले से गाड़ियां बुक करा रहे हैं। कंपनियों के आकर्षक ऑफर और शुभ मुहूर्त में डिलीवरी की सुविधा। - माधव अग्रवाल, ऑटोमोबाइल कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed