फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   People of Vikas Nagar feeder went for 5 hours, did not get electricity

5 घंटे बिलबिला गए विकास नगर फीडर के लोग, नहीं मिली बिजली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 07:36 PM IST
विज्ञापन
People of Vikas Nagar feeder went for 5 hours, did not get electricity
मथुरा। रामलीला ग्राउंड के पास अंडरग्राउंड विद्युत केबल कटने से विकास नगर फीडर ठप हो गया। पांच घंटे तक बिजली न मिलने से इस फीडर के उपभोक्ताओं की दिनचर्या बिगड़ गई। कट तो विद्युत निगम दुरुस्त नहीं कर सका, पर दोपहर एक बजे गोविंदनगर फीडर से आपूर्ति दी गई तब लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मसानी बिजलीघर से पोषित विकास नगर फीडर शुक्रवार की सुबह सात ठप हो गया। काफी देर तक बिजली न मिलने पर लोगों ने एसडीओ मसानी गौरव गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई। एसडीओ ने अवर अभियंता रामवीर और टीम को संग लेकर पेट्रोलिंग कराई तो रामलीला ग्राउंड के पास अंडरग्राउंड केबल कटी मिली। हालांकि विद्युत निगम की टीम ने इसे दुरुस्त करने की कोशिश की, पर दुरुस्त नहीं हो सका।
विज्ञापन

इस बीच ५ घंटे तक बिजली न मिलने से गोविंदनगर, गोविंद आश्रम आदि इलाकों के लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई। दोपहर एक बजे इन इलाकों को गोविंदनगर फीडर से सप्लाई दी गई तो लोगों राहत ली। एसडीओ गौरव गुप्ता ने बताया कि जलनिगम ने यह केबल काटी है। इसके चलते यह परेशानी खड़ी हुई। वह जलनिगम कर्मचारियों की लापरवाही के खिलाफ थाना गोविंदनगर में मुकदमा दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed