फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People danced to the songs of singer Jasleen Matharu in Dandiya Night

डांडिया नाइट में धमाल: बॉलीवुड सिंगर जसलीन मथारू के गाने, गुजरात के डांस ग्रुप की प्रस्तुति...दर्शक झूम उठे

Mon, 14 Oct 2024 09:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Oct 2024 09:09 AM IST
सार

मथुरा के गोवर्धन चौराहे पर डांडिया नाइट में बॉलीवुड सिंगर जसलीन मथारू के गाने और फिर उस पर गुजरात के डांस ग्रुप की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए। 
 

विज्ञापन
People danced to the songs of singer Jasleen Matharu in Dandiya Night
सफायर डांडिया नाइट महोत्सव में सिंगर एवं डांसर जसलीन मथारू के गानों पर झूमते लोग

विस्तार

मथुरा में नवरात्र के समापन पर सफायर परिवार द्वारा गोवर्धन चौराहा स्थित रिजॉर्ट में डांडिया नाइट महोत्सव मनाया गया। इसमें बॉलीवुड की सिंगर एवं डांसर जसलीन मथारू और गुजरात के डांस ग्रुप की प्रस्तुति पर लोग झूमने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन



डांडिया नाइट में बच्चों के लिए आकर्षण गेम, चटपटी चाट, बुटीक स्टॉल लगाई गई। सफायर परिवार की महिलाओं ने शानदार तरीके से गुजराती डांस ग्रुप के साथ बॉलीवुड सिंगर जसलीन मथारू के गानों की धुन पर डांडिया और गरबा किया। लकी ड्राॅ के संयोजक मनीष भार्गव, अजय, कमलेश, विपुल, आशीष द्वारा प्रथम पुरस्कार सोने की अंगूठी, द्वितीय पुरस्कार एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन, वाटर डिस्पेंसर एवं माइक्रोवेव प्रदान किए गए।
विज्ञापन


संस्थापक मनीष अग्रवाल, अमित शोरावाला, राहुल एवं महोत्सव के मेला अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने पटुका पहनाकर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि विधायक कांत शर्मा एवं एसएसपी शैलेश कुमार पांडे एवं सीजेएम उत्सव गौरव राज ने दीप जलाकर किया गया। मेला संयोजक सौरभ अग्रवाल, सौरभ, कपिल अग्रवाल, अमित शर्मा, पवन, अंशुल, शोभित, ममता अग्रवाल, रितिका अग्रवाल, सोनू अनीता, अर्चना आरती, चित्रा, रिचा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed