{"_id":"6713e0acbf121ed38f06f891","slug":"people-created-ruckus-after-finding-abusive-words-written-on-wall-of-hanuman-temple-in-mathura-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: जहां रुके संघ प्रमुख... कुछ दूरी पर हनुमान मंदिर की दीवार पर लिखे गए अपशब्द, लोगों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: जहां रुके संघ प्रमुख... कुछ दूरी पर हनुमान मंदिर की दीवार पर लिखे गए अपशब्द, लोगों ने काटा हंगामा
Sat, 19 Oct 2024 10:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 19 Oct 2024 10:29 PM IST
सार
मथुरा में जहां संघ प्रमुख मोहन भागवत रुके हैं। वहां से कुछ दूरी पर स्थित एक हनुमान मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे गए। पूजा करने पहुंचे लोगों ने देखा तो हंगामा कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
मंदिर में मौजूद लोग।
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार को हनुमान मंदिर में लोगों ने हंगामा कर दिया। लोग मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंचे थे। इस दौरान मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे मिले। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभाला। लोगों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
घटना फरह थाना क्षेत्र के ओल गांव की है। लोगों ने बताया कि वह हर शनिवार को यहां हनुमान चालीसा का पाठ करने आते हैं। लेकिन, अक्सर यहां दीवार पर गालियां लिखी मिलती हैं। आज भी ऐसा ही हुआ। जब वह यहां हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंचे तो दीवार पर बाहर गाली लिखी हुई थी। इस पर उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
बताते चलें कि यहां से लगभग आठ किलोमीटर दूर परखम में संघ प्रमुख मोहन भागवत आए हुए थे। वहां पुलिस व्यस्त थी। ऐसे में पुलिस देर से मौके पर पहुंची। लोगों को समझाकर शांत किया। हालांकि इस मामले में देर शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई। पुलिस ने दीवार पर लिखे अपशब्दों को पानी से धुलवा दिया। कहा कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन