{"_id":"6998adf5d9c214ff890c9ee4","slug":"people-coming-forward-for-shri-banke-bihari-temple-corridor-four-registering-land-mathura-news-c-369-1-mt11009-142854-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर के लिए आगे आ रहे लोग, चार और ने कराई रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर के लिए आगे आ रहे लोग, चार और ने कराई रजिस्ट्री
विज्ञापन
मथुरा। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के लिए प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण की कवायद तेज हो गई है। लंबे समय से चल रही प्रशासनिक प्रक्रियाओं और स्थानीय निवासियों के साथ संवाद के सकारात्मक परिणाम आने लगे हैं। इस सप्ताह चार लोगों ने कॉरिडोर में आने वाली जमीनों की रजिस्ट्री कराई है। अब तक कुल 10 लोगों ने रजिस्ट्री कराई है। वहीं दजर्नभर लोग रजिस्ट्री कराने की कतार में हैं।
प्रदेश सरकार की काशी विश्वनाथ, अयोध्या की तर्ज पर वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर के लिए भव्य कॉरिडोर निर्माण की मंशा है। यह परियोजना लगभग 500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से पूरी की जाएगी। इसका उद्देश्य न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर दर्शन, पार्किंग और वेटिंग एरिया जैसी सुविधाएं प्रदान करना है बल्कि ब्रज की सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखते हुए आधुनिक जरूरतों को भी पूरा करना है।
इस परियोजना से न केवल श्रद्धालुओं को आराध्य के दर्शन सरल होंगे, वहीं ब्रज क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। एडीएम एफआर डॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि सोमवार से अब तक चार लोगों ने श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर के लिए जमीन की रजिस्ट्री कराई है। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि मंदिर के आसपास जनसुविधाओं के विकास, निर्माण के लिए भूमि क्रय की कार्रवाई पारदर्शिता एवं विधिक प्रक्रिया के हिसाब से की जा रही है।