फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   People caught thief who entered house tied him to a pole and beat him

डेनी को मिला तगड़ा डोज: रात पकड़ा गया चोर, लोगों ने खंभे से बांधकर पीटा, बोला- पानी पीने आया था अंदर; Video

Sun, 10 Aug 2025 08:02 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरह
संवाद न्यूज एजेंसी, फरह Published by: विकास कुमार Updated Sun, 10 Aug 2025 08:02 PM IST
सार

सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पकड़े गए चोर ने अपना नाम गांव मखदूम निवासी डेनी बताया है। पिटाई से घायल होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
People caught thief who entered house tied him to a pole and beat him
घर में घुसे चोर को पकड़कर खंभे से बांधकर पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मथुरा स्खित थाना फरह क्षेत्र के गांव बरौदा में शनिवार रात तीन चोर एक घर में घुस गए। घर का सामान चुराने के दौरान आवाज होने पर घरवाले जाग गए और भाग रहे तीन चोरों में से एक को पकड़ लिया और घर के खंभे से बांधकर उसकी जमकर पिटाई भी कर दी। 

विज्ञापन

परखम चौकी के गांव बरौदा मे तीन चोर शनिवार रात सुंदरसिंह के मकान में जंगला तोड़ कर घुस गए। उन्होंने घर में रखी अलमारी के ताले को तोड़ कर उसमें रखे पर्स, रुपये और कीमती सामान चुरा लिया। चोर सामान चुरा कर भाग रहे थे मगर उसके घर का कोई सामान गिरने से आवाज हो गई और घरवाले जाग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घरवालों का शोर सुनकर पड़ोसी भी जाग गये और सबने तीनों भागते चोरों में से एक को पकड़ लिया। पकड़े गए चोर से अलमारी में रखा पर्स और कुछ सामान बरामद हो गया उसके बाद घरवालों और ग्रामीणों ने चोर की खंभे से बांधकर जमकर मजाकत की। इस दौरान जब उससे पूछा गया कि आधी रात को वो घर में क्यों घूसा तो उसने जवाब दिया की उसे प्यास लग रही थी इसलिए अंदर गया था।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोर को अपने कब्जे में ले लिया। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पकड़े गए चोर ने अपना नाम गांव मखदूम निवासी डेनी बताया है। पिटाई से घायल होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके अन्य दो साथियों की तलाश जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed