फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   people ask amit shah to speak on pakistan

पाकिस्तान पर भी तो कुछ बोलिए हुजूर

Thu, 29 Sep 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 29 Sep 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
people ask amit shah to speak on pakistan
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
रैली में लोगों को उम्मीद थी कि अमित शाह पाकिस्तान पर कुछ आक्रामक बोलेंगे, लेकिन अपने पूरे भाषण में उन्होंने पाकिस्तान का जिक्र तक नहीं किया। शहीद सैनिकों के बारे में भी कुछ नहीं बोले। हर कोई चाहता था कि दीनदयाल धाम से पाकिस्तान के खिलाफ अमित शाह कुछ बोलें। भीड़ से लोग आवाज लगाते रहे पाकिस्तान पर बोलिए। अब सरकार क्या करेगी जनता को बताओ।
विज्ञापन


अमित शाह ने लोगों की बात को अनसुना कर दिया। एक बार को जब राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने भाषण में कुछ जोशीले दिखे तो लगा कि अब पाकिस्तान पर ‘अटैक’ होगा, लेकिन पूरा भाषण सपा, बसपा और कांग्रेस पर ही केंद्रित रखा। 
विज्ञापन


शाह को पाकिस्तान पर बोलते न देख भीड़ में से कुछ लोग उठकर जाने लगे। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भीड़ में व्यवस्था बनाने की कोई कोशिश नहीं की। सभी नेता मंच पर ही जमे रहे। अमित शाह की रैली को सफल बनाने के लिए महीनों से कसरत हो रही थी। भाजपा के नेता पूरी ताकत के साथ जुटे थे, लेकिन उम्मीद से कम भीड़ जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए पिछले बीस दिनों से तैयारियां चल रही थीं। भाजपा के नेताओं ने भीड़ जुटाने को लक्ष्य तय कर दिए थे। हर विधानसभा से बसों से कार्यकर्ता आने थे। टारगेट 25हजार का दिया गया था, जबकि 50 हजार तक की भीड़ पहुंचने के दावे किए गए थे। इस रैली की मानीटरिंग करने के लिए प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया और स्वतंत्रदेव सिंह ने कस्बों में जाकर बैठकें कीं, लेकिन स्थानीय नेताओं की आपसी खींचतान से उम्मीद से काफी कम भीड़ जुटी।


भीड़ की मंशा के अनुरूप पाकिस्तान पर शाह के मौन के बाद स्थिति यह हो गई कि जब उन्होंने भाषण शुरू किया तो लोग उठकर जाने लगे। किसी नेता ने भीड़ के बीच जाकर व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया और न ही जाने वालों को रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed