{"_id":"631f4e5d63eacf133908c42b","slug":"pentaloom-showroom-building-sealed-again-mathura-news-mtr523776517","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: स्टांप बकाया मामले में पेंटालून शोरूम की बिल्डिंग फिर सील, राजस्व विभाग ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: स्टांप बकाया मामले में पेंटालून शोरूम की बिल्डिंग फिर सील, राजस्व विभाग ने की कार्रवाई
Tue, 13 Sep 2022 05:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 05:43 AM IST
सार
पूर्व में भी इस भवन को सील किया जा चुका है। लेकिन भवन मालिक द्वारा भुगतान न करने की स्थिति को देखते हुए एक बार फिर भवन को सील किया गया है।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान मौजूद रहा फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के भूतेश्वर मार्ग स्थित पेंटालून शोरूम को तहसील सदर की राजस्व टीम ने सोमवार को स्टांप बकाया मामले में एक बार फिर सील कर दिया। यह कार्रवाई एसडीएम प्रशांत नागर की मौजूदगी में राजस्व टीम ने की। इस दौरान कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही।
भवन खरीद में स्टांप को लेकर लंबे समय से विजय लक्ष्मी शर्मा पत्नी गजेंद्र शर्मा का विवाद है। निबंधक विभाग ने भूतेश्वर रोड स्थित उक्त भवन में 26 लाख से अधिक का बकाया आरोपित करते हुए जमा न होने पर तहसील सदर को आरसी जारी की थी। निर्धारित प्रक्रिया के तहत भुगतान न किए जाने के बाद तहसील सदर ने पेंटालून शोरूम के भवन को सील कर दिया है।
तहसीलदार सदर प्रेमपाल सिंह ने बताया कि पूर्व में भी इस भवन को सील किया जा चुका है। लेकिन विजय लक्ष्मी शर्मा द्वारा भुगतान न करने की स्थिति को देखते हुए एक बार फिर भवन को सील किया गया है। इस दौरान कोतवाली पुलिस और राजस्व टीम मौजूद रहे।