{"_id":"6a69b1d0d7a71aaec20ba84c","slug":"pedestrian-injured-after-portion-of-sweet-shop-balcony-collapses-in-vrindavan-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन: मिठाई की दुकान के छज्जे का हिस्सा गिरा, राहगीर का फट गया सिर; मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन: मिठाई की दुकान के छज्जे का हिस्सा गिरा, राहगीर का फट गया सिर; मची अफरा-तफरी
Wed, 29 Jul 2026 01:24 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:24 PM IST
सार
वृंदावन के गोपीनाथ बाजार में मिठाई की दुकान के जर्जर छज्जे का हिस्सा गिरने से एक राहगीर घायल हो गया। गनीमत रही कि उस समय बाजार में भीड़ कम थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
घायल युवक और मलबा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वृंदावन के गोपीनाथ बाजार स्थित भारती मिठाई की दुकान की ऊपरी मंजिल के छज्जे का कुछ हिस्सा गिरने से बुधवार सुबह एक राहगीर घायल हो गया। स्थानीय लोग सिर में चोट लगने पर लहूलुहान युवक को निकट में उपचार के लिए ले गए। घटना से अफरातफरी मच गई।
गोपीनाथ बाजार स्थित भारती मिठाई की दुकान पर सुबह नास्ता और मिठाई लेने वालों का आवागमन हो रहा था। तभी लगभग करीब दस बजे दुकान के ऊपर बनी पहली मंजिल के छज्जे पर लगे लोहे के जाल को बंदर ने जोर से हिला दिया। छज्जे पर लगी जर्जर टाइल्स और पत्थरों की लटकन टूट कर मार्ग पर गिर पड़ी। मिठाई की दुकान के आगे से गुजर रहे गौरानगर निवासी भोला के सिर पर पत्थर का टुकड़ा गिर गया, जिससे उसका सिर फट गया। खून निकलने लगा।
वहां मौजूद स्थानीय लोग घायल भोला को लेकर निकट में ही मेडिकल की दुकान पर लेकर पहुंचे और उसका उपचार कराया। घटना से कुछ समय के लिए अफरा तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि जिस समय छज्जे की लटकन नीचे गिरी उस समय लोग दुकान के अंदर थे, मार्ग पर लोगों की आवाजाही कम थी। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
अठखंभा क्षेत्र में चश्मा की दुकान चलाने वाले दुकानदार विवेक वाष्र्णेय ने बताया कि भोला उनकी दुकान पर काम करता है। वह सुबह अपने गौरा नगर स्थित घर से दुकान की चाबी लेने के लिए उनके घर जा रहा था। तभी रास्ते में मिठाई की दुकान के छज्जे का हिस्सा मार्ग पर गिर पड़ा। इसकी चपेट में आए भोला के सिर में चोट लगी है। उपचार कराया जा रहा है।
नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी। भवन स्वामी को नोटिस दिया जाएगा। 15 दिन के अंदर यदि भवन के गिरासू हिस्से की मरम्मत नहीं करता है तो भवन स्वामी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।