{"_id":"6838ac24bd57267c04038ff8","slug":"patients-suffering-from-stomach-diseases-increased-in-summer-mathura-news-c-29-1-mtr1002-404096-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गर्मी में बढ़े पेट रोग के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गर्मी में बढ़े पेट रोग के मरीज
विज्ञापन
मथुरा। जिला चिकित्सालय में मरीज की जांच करते चिकित्सक रमेश चंद्रा।
- फोटो : mathura
मथुरा। भीषण गर्मी के कारण पेट रोग के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 200 से 250 मरीज पेट संबंधी बीमारी के आ रहे हैं। चिकित्सक उन्हें दवा देकर बचाव के उपाय बता रहे हैं।
गर्मी के कारण जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। पेट की विभिन्न बीमारी से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सक रमेश चंद्रा ने बताया कि इन दिनों गर्मी के चलते बासी और तला भुना भोजन करने से यह पच नहीं पाता है। वायरस, बैक्टीरिया या परजीवी के कारण पेट का संक्रमण हो जाता है, जिसे गैस्ट्रोएंटेराइटिस कहते हैं। अपच, गैस, और कब्ज जैसे पाचन संबंधी विकार पेट में दर्द और असुविधा बन जाते हैं।
उन्होंने कहा कि ज्यादा दिनों ऐसी बीमारी रहने से पेट में अल्सर और घाव हो जाते हैं, जिससे रोगी के पेट में दर्द होने लगता है। पेट में ऐंठन होती है। मरीजों को दवा के साथ बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि गर्मी में बासी और प्रोटीन युक्त भोजन को पचाने में पेट को थोड़ी मेहनत करनी पड़ती है, जिससे कभी-कभी गैस बन जाती है। अनियमित खानपान और दूषित भोजन पेट की बीमारी होने का मुख्य कारण है। अगर पेट की समस्या हो रही है तो चिकित्सक से संपर्क करें।