फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Patients of cough, cold and viral started increasing in the changed season

Mathura News: बदले मौसम में बढ़ने लगे खांसी, जुकाम व वायरल के मरीज

Fri, 25 Aug 2023 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Fri, 25 Aug 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Patients of cough, cold and viral started increasing in the changed season
मथुरा। बदलते मौसम में कभी धूप तो कभी नमी के कारण वायरल, खांसी-जुकाम के मरीज बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में भी इनके मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक दवा के साथ रोगियों को सुझाव भी दे रहे हैं।
विज्ञापन



बीते चार दिनों से मौसम एक दम बदल गया है। कभी तेज धूप तो कभी बरसात के कारण मौसम में हो रहे बदलाव से बीमारियां पनप रही हैं। तेज धूप और गर्मी से आने के बाद तुरंत ही ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक, नारियल पानी पीने और एसी में बैठने के कारण सर्दी और जुकाम हो रहा है। सर्दी के साथ ही लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को 160 मरीज आए। सामान्य रोगों की ओपीडी में आने वाले इन रोगियों में अधिकतम संख्या वायरल फीवर, सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार की ही है। इन्हें दवाएं देने के साथ चिकित्सक इससे बचने के लिए सुझाव भी दे रहे हैं। जिला अस्पताल में कार्यरत फिजीशियन डॉ. रवि माहेश्वरी ने बताया कि ओपीडी में आने वाले रोगियों में अधिकांशत: रोगी सर्दी, खांसी-जुकाम के हैं। इसमें दवाओं के साथ उपाय अपनाने से भी राहत मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सर्दी व बुखार से बचने के सुझाव

- बारिश में भीगने से बचें।

- तेज धूप के सीधे संपर्क में आने से बचें।

- तेज धूप और पसीने में ठंडा पानी पीने से बचें।

- मच्छरों से बचाव के लिए उचित उपाय करें।

- पूरी बाजू के कपड़े पहनें।

- बुखार महसूस होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं, खुद चिकित्सक न बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed