फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Patients in the hospital are getting CT scan results after 24 hours

Mathura News: अस्पताल में मरीजों को सीटी स्कैन की जांच मिल रही 24 घंटे बाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Patients in the hospital are getting CT scan results after 24 hours
मथुरा। जिला अस्पताल में मरीज की सीटी स्कैन जांच होती हुई। - फोटो : mathura
मथुरा। जिला अस्पताल में मरीजों को सीटी स्कैन की जांच रिपोर्ट दूसरे दिन मिल रही है। ऐसे में प्रतिदिन 25 से 30 मरीजों को इलाज के लिए दो दिन अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। शुक्रवार को अस्पताल में 30 मरीजों ने जांच कराई।
विज्ञापन

अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को डेढ़ बजे तक 1250 लोगों ने चिकित्सक को दिखाने के लिए पंजीकरण कराया। इनमें से अधिकांश मरीजों की अलग-अलग जांच की जाती है। जांच कराने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा हो जाती है। जिससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसा ही हाल सीटी स्कैन कक्ष में जांच कराने आए मरीजों का होता है। मरीजों की संख्या में वृद्धि होने से लंबी लाइन लग रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीटी स्कैन की जांच कराने 30 मरीज आए। चिकित्सक ने बताया कि प्रत्येक सीटी जांच में 10 से 15 मिनट का समय लग जाता है। इसके अलावा मरीजों की जांच की रिपोर्ट भी यहां से नहीं मिलती बल्कि लखनऊ से ऑनलाइन आती है। जो 24 घंटे के अंदर मरीज को उपलब्ध हो जाती है। सीटी स्कैन विभाग में जांच प्रभारी हरीश चंद सैनी ने बताया कि मरीजों की संख्या में वृद्धि देखने को मिली है। कोशिश हमारी यह कहती है कि सभी की जांच की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि 24 घंटे में रिपोर्ट मरीज को मिल जाती है। इमरजेंसी में मरीज को जल्द रिपोर्ट दिलवाने के प्रयास करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed