फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Patients are reaching the emergency

Mathura News: इमरजेंसी में पहुंच रहे मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Patients are reaching the emergency
मथुरा। मौसम बदलाव का असर लोगों की सेहत पर दिख रहा है। जिला अस्पताल में रविवार को इमरजेंसी में 150 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे।वरिष्ठ फिजिशियन डाॅ. रवि महेश्वरी ने बताया कि गर्मी में धूप की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इमरजेंसी में 30 से 40 मरीज गले की परेशानी और सूखी खांसी की शिकायत लेकर आए हैं। मौसम परिवर्तन के कारण सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह वायरल का प्रभाव है, जो एक व्यक्ति से दूसरे में फैल रहा है। मरीजों को ठीक होने में एक सप्ताह का समय लग रहा है।
विज्ञापन


बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन कुमार ने बताया कि छोटे बच्चों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि सभी को गुनगुना पानी पीने और भीड़ से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं। उधर, अस्पताल में चिकित्सकों ने बताया कि इस समय बच्चों को ठंडी और तली-भुनी चीजें न खिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कड़ी धूप और ठंडे पदार्थों के सेवन से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। खांसी से गले और सीने में दर्द की शिकायत भी आम है। डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed