फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Patients are lining up even before the hospital opens.

Mathura News: अस्पताल खुलने से पहले ही लग रहीं मरीजों की कतारें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Patients are lining up even before the hospital opens.
मथुरा। भीषण गर्मी का असर अब अस्पतालों की व्यवस्था पर दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में मरीज अस्पताल खुलने से पहले ही पहुंचने लगे हैं। सुबह छह बजे से पर्चा बनवाने के लिए खिड़की पर लंबी कतारें लग जाती हैं, जबकि दोपहर 12 बजे के बाद ओपीडी में मरीजों की संख्या कम होने लगती है।
विज्ञापन

सुबह के समय मौसम अपेक्षाकृत राहत भरा रहता है, इसलिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आने वाले मरीज जल्दी अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल पहुंच रहे मरीजों में सबसे अधिक संख्या वायरल बुखार, पेट संबंधी समस्याएं, डिहाइड्रेशन, त्वचा रोग, एलर्जी और मौसमी बीमारियों से पीड़ित लोगों की है। महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाएं और बच्चों की भीड़ देखी जा रही है। फरह से आए रामकिशन ने बताया कि दोपहर की भीषण गर्मी में अस्पताल आना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सुबह जल्दी आ गए हैं। सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी का समय सुबह 8 से दोपहर दो बजे तक है। मरीज सुबह छह बजे ही आकर लाइन में लग जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed