फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Patients are being found with fever, headache and dizziness

Mathura News: बुखार, सिरदर्द और चक्कर आने के मिल रहे मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Patients are being found with fever, headache and dizziness
मथुरा। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर जाकर बुखार के मरीजों की जांच करती हुई। - फोटो : mathura
मथुरा। जिले में मच्छर एवं जल जनित बीमारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर दस्तक दे रही हैं। विभाग के अधिकारियों ने जिले में चार तथा ब्लॉक स्तर पर दो-दो टीमों का गठन किया है। टीम के अधिकारियों को दस्तक के दौरान बुखार, सिर में दर्द और चक्कर आने के मरीज मिल रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मलेरिया विभाग की टीमों के साथ आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं एएनएम स्वास्थ्य जांच करने के साथ लोगों को जागरूक करती नजर आईं। उन्होंने कहा कि घरों में जाकर बीमारी लोगों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही संबंधित परिवार की जानकारी नजदीकी सीएचसी के चिकित्सा अधिकारियों को दी जा रही है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में माइक्रो प्लान के अनुसार मलेरिया विभाग की 24 टीमों द्वारा लार्वासाइड टेमोफास दवा का छिड़काव, जहां नाले और नालियां हैं और जलभराव है, वहां किया जा रहा है। इसके अलावा आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी एवं एएनएम घर-घर दस्तक दे रही हैं। लोगों का हाल जानने के साथ ही बुखार और डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के लक्षण मिलने पर स्लाइड बनाकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अनुज चौधरी ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत दस्तक अभियान की शुरुआत हो गई है। यह अभियान 31 अक्तूबर तक चलेगा। इस बार अभियान में न टीमें सिर्फ संचारी रोग की रोकथाम के लिए कार्य करेंगी बल्कि गैर संचारी रोगों की रोकथाम और उनकी स्क्रीनिंग को लेकर कार्य करेंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅक्टर संजीव यादव ने बताया कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए माइक्रो प्लान बनाया गया है। इसके अनुसार टीमें क्षेत्रवार घर-घर जाकर दस्तक दे रही हैं और बुखार एवं अन्य बीमारी लोगों की जांच कराकर उन्हें दवा उपलब्ध करा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed