फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Path to the cremation ground for the final journey to become easier

Mathura News: शमशान तक आसान होगी अंतिम सफर की डगर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Path to the cremation ground for the final journey to become easier
मथुरा। जिले के ग्रामीण अंचल में कीचड़ और जलभराव से गुजरतीं शवयात्राओं ने सिस्टम को झकझोर दिया है। अब हर गांव में श्मशान तक अंतिम सफर की डगर को आसान बनाया जाएगा। इसके लिए पंचायत राज विभाग ने गांव-गांव श्मशान के रास्तों का सर्वे शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

विगत दिनों फरह के गांव आंवला सुल्तानपुर में श्मशान ले जाते समय कीचड़ के बीच लोगों के पैर फिसलने से अर्थी कंधों से गिरने से कई बार बची थी। यही हाल बलदेव के खड़ैरा घाट श्मशान तक के रास्ते का है। यहां भी घुटनों तक जलभराव के बीच शवयात्रा ले जानी पड़ी थी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने इन खबरों को फोटो सहित प्रकाशित किया, जिससे प्रशासन की किरकिरी हुई है। इसके बाद जागे प्रशासन ने हर गांव के श्मशान स्थल के रास्ते को सही कराने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए जिले में 495 ग्राम पंचायतों से सर्वे कराकर रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें ग्राम पंचायत की सीमा वाले रास्तों का ग्राम पंचायत द्वारा सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। वहीं ग्राम पंचायत की सीमा से बाहर के रास्तों के प्रस्ताव बनाकर क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत से निर्माण कराया जाएगा। इसमें सभी पंचायत सचिव एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत को लगाया गया है।



--

सभी ग्राम पंचायतों में श्मशान स्थल के रास्तों का सर्वे कराकर रिपोर्ट मंगाई गई है। गांव की सीमा में ग्राम पंचायत द्वारा मार्गों को दुरुस्त कराया जाएगा। गांव की सीमा से बाहर के रास्तों के सुदृढ़ीकरण के लिए क्षेत्र या जिला पंचायत को प्रस्ताव भेजा जाएगा। -धनंजय जायसवाल, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed