{"_id":"6a987f3a3484427a2e0dcfe7","slug":"path-to-cremation-in-shambles-due-to-mud-villagers-mathura-news-c-412-1-mt21013-11290-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: श्मशान का कच्चा मार्ग कीचड़ से बदहाल, ग्रामीणों का बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: श्मशान का कच्चा मार्ग कीचड़ से बदहाल, ग्रामीणों का बुरा हाल
विज्ञापन
फोटो 2: गांव झपरा में बदहाल बना श्मशान स्थल मार्ग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंख। गत दिनों हुई बारिश और गंदे पानी से श्मशान का रास्ता बदहाल है। इसके चलते गांव में हुई एक व्यक्ति की मौत के बाद ग्रामीण सोच में पड़ गए। देर रात को ग्रामीणों के सहयोग से मृत व्यक्ति के शव को ट्रैक्टर-ट्राॅली में रखकर श्मशान स्थल तक पहुंचाया। इसके बाद परिजन ने उसका अंतिम संस्कार किया। ग्रामीणों का कहना है कि बदहाल रास्ते को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
गोवर्धन ब्लॉक की ग्राम पंचायत रसूलपुर के गांव झपरा निवासी वीरेंद्र सिंह(58) पुत्र नत्थी सिंह की मंगलवार को शाम करीब 5 बजे मौत हो गई। देर रात करीब 10 बजे ग्रामीण जब मृतक की शव यात्रा लेकर श्मशान मार्ग के समीप पहुंचे तो वहां कीचड़, फिसलन व जलभराव को देखकर उनके कदम ठिठक गए। कीचड़ और गंदे पानी से लबालब मार्ग में झाड़ियां उगी होने के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल था। लंबे विचार-विमर्श के बाद शव को ट्रैक्टर ट्रॉली से ले जाने का निर्णय लिया गया।
इसके बाद रात 11 बजे शव को ट्रैक्टर-ट्राॅली में रखकर ग्रामीण श्मशान स्थल पर पहुंचे और अंतिम संस्कार किया। ग्रामीण रामू सिंह का कहना है कि गांव के गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से श्मशान जाने वाले रास्ते पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। एसडीएम सुशील कुमार सिंह का कहना है कि बदहाल मार्ग का अधिकारियों से निरीक्षण कराया जाएगा। इसके श्मशान स्थल मार्ग की सड़क का निर्माण होगा।