{"_id":"67c20e61f28664044b06024c","slug":"passes-will-be-made-for-all-huriyars-oxygen-cylinders-will-be-kept-in-the-temple-mathura-news-c-369-1-mt11009-125894-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सभी हुरियारों के बनेंगे पास, मंदिर में रखे जाएंगे ऑक्सीजन सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सभी हुरियारों के बनेंगे पास, मंदिर में रखे जाएंगे ऑक्सीजन सिलिंडर
विज्ञापन
बरसाना स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन सभागार में बैठक करते अधिकारी
बरसाना/मथुरा। विश्व प्रसिद्ध लड्डू व लठामार होली उत्सव की तैयारियां तेज हो गईं हैं। शुक्रवार को एडीजी, आईजी, डीएम और डीआईजी ने बरसाना में सेवायतों के साथ बैठक की। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइटें व सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सभी हुरियारों के पास बनाने और मंदिर में ऑक्सीजन सिलिंडर रखने के निर्देश दिए।
बरसाना स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक के दौरान एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, आईजी दीपक कुमार, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने होली उत्सव का हाल जाना। साथ ही मंदिर के सेवायतों के साथ बैठक की। इस दौरान उच्च अधिकारियों ने कहा है कि यहां के निवासी अपने घरों में पर्यटकों व श्रद्धालुओं को अनावश्यक घर में न रखें, छतों पर न चढ़ने दें और पुलिस तथा जिला प्रशासन का सहयोग करें।
आईजी दीपक कुमार ने कहा कि सभी हुरियारों के पास बनाए जाएंगे, जिससे हुरियारों में कोई संदिग्ध व्यक्ति शामिल न हो सके। एडीजी ने कहा कि दोपहिया वाहनों की पार्किंग भी निर्धारित की जाए। पार्किंग स्थलों के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। ताकि अव्यवस्था न फैल सके। मंदिर में ऑक्सीजन सिलिंडर रखें। ताकि आपात स्थित में काम आ सकें। साथ ही हुरियारों के सभी आवागमन के मार्गों की व्यवस्थाएं परखें।
विज्ञापन
इस दौरान एडीएम न्यायिक सुरेंद्र कुमार, एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार, एएसपी ट्रैफिक मनोज कुमार, उप जिलाधिकारी गोवर्धन नीलम श्रीवास्तव, छाता स्वेता, सीओ गोवर्धन आलोक सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अजय कुमार, सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा और श्रीलाडलीजी मंदिर के पूर्व रिसीवर संजय गोस्वामी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।